Ranveer Singh ने AI वीडियो वायरल होने पर किया रिएक्ट, बोले- Deepfake से...

Ranveer Singh Break Silence on AI Video: इन दिनों डीपफेक को लेकर खूब चर्चा हो रही है और फिल्मी सितारे इसका शिकार भी हो रहे हैं। हाल ही में आमिर का एआई वीडियो सामने आया था और अब रणवीर सिंह का। हालांकि अब एक्टर ने इस पर रिएक्ट किया है।

Ranveer Singh

Ranveer Singh

विज्ञापन

Ranveer Singh Break Silence on AI Video: डीपफेक, डीपफेक, डीपफेक… आजकल जिधर देखो उधर ही डीपफेक की चर्चा होती नजर आती है। अब भई चुनाव का माहौल है, तो डीपफेक का मिसयूज होना भी लाजिमी है।

डीपफेक का शिकार हो रहे फिल्मी सितारे

हालांकि इसका सबसे ज्यादा मिसयूज सितारों के साथ किया जा रहा है कुछ दिन पहले आमिर खान का एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। वहीं, बीते दिन अभिनेता रणवीर सिंह का एक AI वीडियो सामने आया। हालांकि अब रणवीर सिंह ने खुद डीपफेक पर रिएक्ट किया है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है और इस पर अभिनेता ने क्या कहा है?

विज्ञापन

रणवीर सिंह का AI वीडियो वायरल

दरअसल, हाल ही में रणवीर सिंह काशी गए थे, जहां से उनका एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो के साथ AI टूल के जरिए छेड़छाड़ की गई और वीडियो में दिखाया गया कि अभिनेता एक पार्टी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं, जो सच नहीं था। बता दें कि रणवीर के असली वीडियो के साथ किसी ने छेड़छाड़ की और वीडियो में आवाज को मिक्स करके उसमें पार्टी विशेष के पक्ष में आवाज शामिल कर वीडियो को शेयर किया गया। वहीं, अब खुद रणवीर सिंह ने इस पर रिएक्ट किया है।

Ranveer Singh

Ranveer Singh

विज्ञापन

रणवीर ने किया रिएक्ट

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। इस पोस्ट में एक्टर ने लिखा कि डीपफेक से बचो दोस्तों और इसके अलावा रणवीर ने पोस्ट में घोस्ट का इमोजी भी शेयर किया है। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब कोई फिल्मी सितारा डीपफेक का शिकार हुआ हो।

विज्ञापन

आमिर खान का भी वीडियो हुआ वायरल

जी हां, हाल ही में आमिर खान का भी ऐसा ही एक वीडियो सामने आया था। इसके अलावा रश्मिका मंदाना, आलिया भट्ट, काजोल, कैटरीना कैफ का भी डीपफेक वायरल हो चुका है। बता दें कि जब रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था तो सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मचा था। हालांकि बाद में आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ