---विज्ञापन---

Randeep Hooda ने क्यों की Jaat? सनी देओल से लेकर ‘राणातुंगा’ को लेकर कही ये बात

रणदीप हुड्डा अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'जाट' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में रणदीप के अलावा सनी देओल और विनीत कुमार सिंह भी अहम रोल में हैं। आइए जानते हैं कि रणदीप ने 'जाट' को लेकर क्या कहा?

---विज्ञापन---

पॉपुलर एक्टर रणदीप हुड्डा हमेशा ही अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहते हैं। हाल ही में वो सनी देओल के साथ फिल्म ‘जाट’ में नजर आए हैं। फिल्म में उन्होंने विलेन का रोल निभाया है। इस बीच अब रणदीप ने ये भी खुलासा कर दिया है कि उन्होंने ये फिल्म क्यों की? साथ ही उन्होंने ‘राणातुंगा’ को लेकर भी बात की है। आइए जानते हैं कि रणदीप ने क्या कहा?

क्यों की ‘जाट’?

दरअसल, हाल ही में रणदीप हुड्डा को शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में देखा गया। इस दौरान उन्होंने कई चीजों का खुलासा किया। साथ ही अपनी फिल्म ‘जाट’ को करने के बारे में रणदीप ने कहा कि शादी के बाद थोड़ी जिम्मेदारी लगने लगी। लगने लगा कि मैं अपनी वाइफ को एक अच्छा घर दूं। इसके आगे रणदीप ने सनी देओल के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि सनी पाजी बचपन ही हमारे मेंटोर रहे हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)

---विज्ञापन---

सनी देओल को लेकर क्या कहा?

उन्होंने कहा कि सनी पाजी का ही हम लुकअप टू करते थे। उनके लुक्स और पर्सनालिटी और सनी पाजी का गुस्सा। हालांकि, उन्होंने रोमांटिक रोल भी किए हैं। और अच्छे किए हैं। वो भी एक्टर है और हम भी एक्टर हैं, तो एक्टर-एक्टर आकर आपस में जब मिलते हैं, तो फिर वो भी स्क्रीन के लिए ढाई किलो का हाथ लेकर घूमते हैं।

---विज्ञापन---

‘राणातुंगा’ पर भी की बात

रणदीप ने इसके बाद ‘राणातुंगा’ के बारे में बात करते हुए कहा कि राणातुंगा एक स्ट्रांग नाम है। मैं दो-तीन साल बाद जा रहा था सेट पर, जहां पर मैंने अपनी लाइनें नहीं लिखी या जिसको डायरेक्ट मैंने नहीं किया है। मैंने वो काम किया है क्योंकि मैं दो साल तो मैं सावरकर की बॉयोपिक में ही लगा रहा। मैं बड़ा नर्वस फील कर रहा था। हालांकि, मैं हर प्रोजेक्ट से पहले फील करता हूं।

क्या बोले रणदीप?

उन्होंने कहा कि ये एक इनसिक्योरिटी है, जो मुझे बहुत काम आती है। इस बार मुझे लोग पकड़ लेंगे कि आपको कुछ नहीं आता। हालांकि, जिस तरह की फिल्में हाल ही में की हैं, उससे बहुत अलग था। फिल्म में ‘जाट’ का रोल ना मिलने पर थोड़ा बुरा जरूर लगा, लेकिन फिर वो अपने केरेक्टर ‘राणातुंगा’ में ढल गए और उन्होंने बेहद शानदार तरह से इस रोल को निभाया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Rubina Dilaik-Asim Riaz में हुई तीखी बहस, ‘बिग बॉस 13’ रनर-अप को मांगनी पड़ी माफी

First published on: Apr 14, 2025 02:23 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola