हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'उनसे बेहतर…', Ramayana में साई पल्लवी को सीता के रूप में देख क्या बोले रणबीर कपूर? वीडियो वायरल

Ramayana Teaser: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का टीजर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और तेज हो गई है. वहीं अब रणबीर कपूर ने ‘रामायण’ की कास्टिंग पर बातें की हैं. चलिए आपको भी बताते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा?

विज्ञापन

Ramayana Teaser: रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. राम के अवतार में रणबीर कपूर फैंस के दिलों में छा गए हैं. अब फैंस को फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है. वहीं फिल्म के टीजर की स्क्रीनिंग लॉस एंजेलिस में रखी गई थी. इस दौरान रणबीर कपूर ने ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार के बारे में खुलकर बातें कीं. साथ ही एक्टर ने ये भी बताया कि सीता के रोल में साई पल्लवी को देखकर उन्हें कैसा लगा. एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं रणबीर कपूर ने क्या कुछ कहा?

एक्ट्रेस के बारे में क्या बोले रणबीर कपूर?

रणबीर कपूर ने मीडिया से बात करते हुए साई पल्लवी को बेहतरीन एक्ट्रेस बताया. एक्टर ने आगे कहा कि उन्होंने बहुत कुछ हासिल किया है. मुझे आज भी याद है जब मैंने उन्हें पहली बार सीता के रूप में देखा था तो मैंने तुरंत नितेश सर की तरफ देखा. तब हम दोनों को एक साथ एहसास हुआ कि सीता के रोल में साई पल्लवी से बेहतर कोई दूसरी एक्ट्रेस हो ही नहीं सकती थी.

यह भी पढ़ें: ‘परिणीति चोपड़ा का…’, AAP के डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद ट्रोल हुए Raghav Chadha

विज्ञापन

यश को लेकर भी कही ये बात

सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का ये रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है. वहीं साई पल्लवी के साथ-साथ रणबीर कपूर ने सुपरस्टार यश की भी तारीफ की. रणबीर कपूर ने कहा कि यश के पास जो स्टारडम हैं वो है. रावण का किरदार के लिए ऐसे ही इंसान की जरूरत थी जिसका औरा हो. रणबीर कपूर ने दोनों साउथ सितारों की तारीफों के पुल बांध दिए. वहीं फैंस भी रणबीर कपूर के रिएक्शन को काफी पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: असली सीता दीपिका चिखलिया ने देखा Ranbir Kapoor की ‘Ramayana’ का टीजर, दिया चौंकाने वाला रिएक्शन

विज्ञापन

‘रामायण’ का ‘रामा’ टीजर वायरल

वहीं 2 अप्रैल हनुमान जयंती के दिन रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के ‘रामा’ टीजर को रिलीज किया गया. इस टीजर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. सोशल मीडिया पर हर कोई रणबीर कपूर की तारीफ कर रहा है. वहीं परफेक्ट कास्टिंग के लिए नितेश तिवारी की भी खूब तारीफ की जा रही है. बता दें रणबीर कपूर के साथ-साथ फिल्म में साई पल्लवी, यश, रवि दुबे और सनी देओल लीड रोल में हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola