हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Game Changer X Review: बॉक्स ऑफिस पर गेम चेंज कर देगी Ram Charan की फिल्म, बनेगी साल की बड़ी ब्लॉकबस्टर

Game Changer X Review: साउथ सुपरस्टार राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म गेम चेंजर अब रिलीज के लिए तैयार है, ऐसे में फिल्म को लेकर क्या कहता है लोगों का अनुमान? चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Game Changer OTT Update. File Photo

Game Changer X Review: साल 2025 की मच अवेटिड फिल्म ‘गेम चेंजर’ 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में प्रमुख भूमिका में नजर आ रहे हैं राम चरण और कियारा आडवानी। फिल्म को लेकर शुरुआती समीक्षाएं और बॉक्स ऑफिस पूर्वानुमान काफी पॉजिटिव दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया है और ये एक दमदार राजनीतिक ड्रामा है, जिसमें एक ईमानदार आईएएस अफसर और एक राजनेता के बीच संघर्ष को दिखाया गया है।

फिल्म के ट्रेलर ने किया इंप्रेस

फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित कर लिया था। रिलीज के पहले दिन ही इसके ट्रेलर को रिकॉर्ड संख्या में व्यूज मिले, जिससे फिल्म की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। खास बात ये है कि राम चरण की फिल्म में दोहरी भूमिका है। वो एक चुनाव अधिकारी के रूप में तो नजर आ ही रहे हैं, साथ ही एक वृद्ध व्यक्ति का भी किरदार निभा रहे हैं। ये दोनों ही किरदार दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होने वाले हैं।

बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता की उम्मीद

फिल्म की रिलीज से पहले की समीक्षाओं और सोशल मीडिया पर आए रिएक्शन को देखते हुए ये अनुमान जताया जा रहा है कि ‘गेम चेंजर’ पहले दिन ही 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर सकती है। एडवांस बुकिंग्स और दर्शकों की प्रतिक्रिया को देखकर ये संभावना और बढ़ गई है। फिल्म को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि ये एक ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है।

विज्ञापन

शंकर द्वारा निर्देशित ये फिल्म राजनीति, भ्रष्टाचार और देश की बेहतरी के लिए संघर्ष करने वाले एक ईमानदार अफसर की कहानी पर आधारित है। राम चरण और कियारा आडवानी के अभिनय की सराहना की जा रही है। कियारा ने अपने किरदार में गहरी समझ और संवेदनशीलता को दिखाया है, जबकि राम चरण की दोहरी भूमिका ने दर्शकों को अपनी तरफ खींच लिया है।

हिंदी और तमिल संस्करण की रिलीज

फिल्म का हिंदी संस्करण भी उत्तरी भारत में जी स्टूडियोज और एए फिल्म्स द्वारा वितरित किया गया है। इसके अलावा तमिल डब्ड वर्जन का वितरण आदित्यराम द्वारा किया गया है, जो कि साउथ इंडिया में एक बड़ा नाम है। ऐसे में फिल्म के लिए पैन इंडिया दर्शकों तक पहुंचने का अच्छा मौका है।

विज्ञापन

क्या है फिल्म की कहानी?

गेम चेंजर की कहानी एक ऐसे आईएएस अफसर की है जो अपनी ईमानदारी के कारण राजनीति और भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ा होता है। राम चरण का दोहरा किरदार दर्शकों के लिए एक नया अनुभव है, जिसमें एक चुनाव अधिकारी के रूप में वह सत्ता के गलियारों में संघर्ष करते हैं और दूसरी ओर एक वृद्ध व्यक्ति का किरदार निभाकर उन्होंने अपने अभिनय में गहराई और संवेदनशीलता दिखाई है।

फिल्म के बारे में शुरुआती प्रतिक्रियाएं सकारात्मक रही हैं और कहा जा रहा है कि ये एक मनोरंजन और मैसेज देने वाली फिल्म साबित हो सकती है। फिल्म में दर्शकों को दमदार संवाद, दिलचस्प कहानी और शानदार अभिनय देखने को मिल रहा है। फिल्म की रिलीज के बाद इसकी सफलता को लेकर उम्मीदें भी काफी अधिक हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Vivian Dsena को Bigg Boss 18 की ट्रॉफी जिताएंगी ये 5 खूबियां, Karanveer को देंगे मात!

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola