Rakhi Sawant Health Update: ड्रामा क्वीन राखी सावंत सर्जरी के बाद पहली बार नजर आई हैं। जी हां, ऑपरेशन के बाद राखी का पहला वीडियो सामने आया है, जिसमें वो दर्द से परेशान नजर आ रही हैं। इस वीडियो को राखी के पहले एक्स पति ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राखी दर्द से परेशान हैं और वो सीधे खड़े होने की कोशिश कर रही हैं। इस दौरान राखी के साथ नर्स भी हैं, जो उनकी मदद कर रही हैं।
रितेश ने शेयर किया पोस्ट
राखी के पहले एक्स पति रितेश सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर राखी का लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए रितेश ने बड़ा-सा कैप्शन भी लिखा है। रितेश ने लिखा कि मैं आज बहुत खुश हूं, राखी जी जल्दी ही हमारे बीच होंगी, आज उनको चलते देखा तो अच्छा लगा, भगवान और लोगों का बहुत धन्यवाद। वहीं, अब रितेश का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर छा गया है। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्श दे रहे हैं।
यूजर्स कर रहे सपोर्ट
एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि रितेश सर राखी को सपोर्ट कर रहे हैं, देखकर अच्छा लग रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा कि राखी जी आप जल्दी ठीक हो जाए। तीसरे यूजर ने लिखा कि रितेश जी आप बहुत अच्छे हैं, आप राखी को सपोर्ट कर रहे हैं। एक और यूजर ने लिखा कि मैम आप बहुत मजबूत हैं, बस जल्दी से ठीक होकर घर आ जाए। इस तरह के कमेंट्स करके लोग राखी का हौसला बढ़ा रहे हैं।
सर्जरी के बाद का पहला वीडियो
बता दें कि कुछ दिनों पहले राखी को पेट और सीने में दर्द की शिकायत की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि बाद में रिपोर्ट्स में आया कि राखी को ट्यूमर है और इसकी सर्जरी होगी। ऑपरेशन के पहले राखी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए। वहीं, अब ये जो वीडियो सामने आया है जो सर्जरी के बाद का है। वीडियो को देखकर लग रहा है कि राखी बेहद दर्द में हैं। हालांकि फैंस भी राखी के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Daljeet Kaur नहीं सह पा रहीं पति से अलग होने का गम! बार-बार सौतन से कर रहीं सवाल
संबंधित खबरें
नवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
1 hr agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
2 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
3 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
6 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
9 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
9 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
11 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
11 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
13 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines