Rajkummar Rao Video: राजकुमार राव अपनी अपकमिंग फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ के प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे काफी बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेलर में वन लाइनर भरे पड़े हैं जिसने ऑडियंश को हंसने पर मजबूर कर दिया है। फिल्म प्रमोशन के बीच राजकुमार राव का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्टर रियल लाइफ में डायलॉग बोलते हुए नजर आ रहे हैं। आइये देखते हैं कि राजकुमार ने रियल लाइफ में अपनी ही फिल्म का डायलॉग क्यों बोला है।
राजकुमार राव वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर राजकुमार राव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राजकुमार राव अपनी अपकमिंग फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का डायलॉग बोलते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, ये वीडियो उस दौरान का है जब राजकुमार राव तृप्ती डिमरी के साथ फिल्म के प्रमोशन के लिए निकले हैं। इस दौरान पैप्स राजकुमार को देखकर हूटिंग करने लगते हैं। तभी राजकुमार राव अपनी फिल्म का डायलॉग बोलते हैं, “हम मिडिल क्लास के लड़के हैं। हम भंडारों पर जाते हैं, डेट पर नहीं जाते हैं।” एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर कॉमेंट में लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ कब होगी रिलीज
फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसपर ऑडियंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स आया है। फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। इसके अलावा विजय राज और मल्लिका शेरावत जैसे स्टार्स भी फिल्म में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: सलमान खान पर गया है शाहरुख का छोटा बेटा अबराम? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
राजकुमार राव के वर्कफ्रंट
राजकुमार राव के वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘श्रीकांत’, ‘मिस्टर एंड मिसेज़ माही’ ‘ स्त्री 2’ इसके बाद एक्टर ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Salman Khan को क्यों मिला प्यार में धोखा? खुद भाईजान ने वजह की रिवील
संबंधित खबरें
'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
10 mins ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
13 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
14 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
16 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
17 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
19 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
22 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
23 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
1 day agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines