---विज्ञापन---

सलमान खान पर गया है शाहरुख का छोटा बेटा अबराम? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई

Shahrukh Khan Son Abram: शाहरुख खान अपने छोटे बेटे अबराम के साथ अक्सर इवेंट्स में स्पॉट किए जाते हैं। एक्टर को अपने बेटे के बारे में बात करते हुए भी देखा गया है। इसी बीच शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्टर ने अबराम के बारे में चौकाने वाला खुलासा किया है।

---विज्ञापन---

 

Shahrukh Khan Son Abram: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को अक्सर अपनी फैमिली के बारे में बात करते हुए देखा जाता है। शाहरुख खान को इवेंट्स में उनके पूरे परिवार के साथ स्पॉट भी किया जाता है। शाहरुख खान कहीं भी अपने परिवार के साथ जाते हैं वो अपने छोटे बेटे अबराम का हाथ नहीं छोड़ते हैं। अबराम की उनके पापा शाहरुख खान के साथ अलग ही बॉन्डिंग नजर आती है। इसी बीच शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर ने अबराम के बारे में चौकाने वाली बात बोली है जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएगें। दरअसल, शाहरुख खान ने बताया है कि उनका बेटा अबराम बहुत क्यूट है और वो सलमान खान पर गया है। अबराम किन मायनों में सलमान खान पर गया है आइए आपको बताते हैं।

---विज्ञापन---

शाहरुख खान ने अबराम पर किया खुलासा

शाहरुख खान ने अपने छोटे बेटे अबराम खान को सलमान खान की तरह बताया है। सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो किसी अवॉर्ड फंक्शन का है जिसे शाहरुख खान ने ही होस्ट किया था। इस वीडियो में शाहरुख खान वहां मौजूद ऑडियंस से बात करते हैं। इसी दौरान शाहरुख खान अपने छोटे बेटे अबराम के बारे में बताते हैं, “मेरा जो पांच साल वाला है वो सलमान खान पर गया है। वो ऐसे पहले बोलता है आई लव यू पापा, आई लव यू मामा। इसके बाद जितनी लड़कियां हैं उनको बोलता है आई लव यू टू, आई लव यू टू”

---विज्ञापन---

जोरों से हंसने लगे थे सलमान खान

शाहरुख खान ने जैसे ही अबराम को सलमान के जैसा बताया वैसे ही वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे। इस दौरान सलमान खान और रानी मुखर्जी भी वहां मौजूद थीं। ये वीडियो 6 साल पुराना है जब अबराम 5 साल के थे। आज के समय में अबराम की 11 साल के हो चुके हैं। अबराम का जन्म 24 मई 2013 को हुआ था।

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन और जया के शादी का 51 साल पुराना कार्ड वायरल, ऐसा क्या था खास, जो अब हुआ रिवील?

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

शाहरुख खान परिवार

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने 25 अक्टूबर 1991 को गौरी खान से शादी की थी। कपल तीन बच्चों के पैरेट्स हैं आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान। शाहरुख खान और गौरी खान को आइडियल कपल में से एक माना जाता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  मां बनने के बाद पहली बार कब और कहां दिखेगी दीपिका की झलक? 2000 लोगों के बीच क्यों आएंगी एक्ट्रेस?

---विज्ञापन---

 

 

First published on: Oct 04, 2024 01:16 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola