Bollywood First Superstar: फिल्म इंडस्ट्री में सुपरस्टार की पहचान बनाना कोई आसान बात नहीं है. अपने टैलेंट और एक्टिंग के दम पर सितारे इस पहचान को ऑडियंस के दिल में उतार पाते हैं. आज बॉलीवुड में शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार्स ऑडियंस के दिलों पर राज कर रहे हैं, लेकिन क्या आपको पता है बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार कौन था. इस सुपरस्टार ने बैक टू बैक 15 सुपरहिट फिल्में देकर अपनी ये पहचान बनाई थी. एक जमाना था जब फिल्ममेकर्स इस सितारे की डेट्स पाने के लिए उनके घर के नीचे लाइन लगाकर खड़े रहते थे. अक्षय कुमार के साथ भी इस सुपरस्टार का रिश्ता काफी खास रहा है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सितारे की बात कर रहे हैं.
कौन हैं पहले सुपरस्टार?
बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार के रूप में राजेश खन्ना को जाना जाता था. जी हां राजेश खन्ना ने ही 60 से 70 तक के दशक में लगातार 15 सुपरहिट फिल्में दी थीं और ऑडियंस के दिलों पर राज किया. सुपरस्टार ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार 15 सुपरहिट फिल्में देकर एक रिकॉर्ड बनाया था, जिसे आज तक कोई भी सितारा तोड़ नहीं सका है. राजेश खन्ना ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में देकर ऑडियंस को अपना दीवाना बनाया. आज भले ही वो हमारे बीच ना हों लेकिन उन्हें बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार के तौर पर याद किया जाता है.
यह भी पढ़ें: ‘पिंक’ से ‘बैंडिट क्वीन’ तक, महिलाओं के अधिकारों को दिखाती हैं ये 5 फिल्में, OTT पर हैं मौजूद
डेब्यू फिल्म
राजेश खन्ना ने बॉलीवुड में कदम साल 1966 में रखा था. इस साल एक्टर की पहली फिल्म ‘आखिरी खत’ रिलीज हुई थी. इस फिल्म के बाद उनकी ‘आराधना’ रिलीज हुई और इस फिल्म ने राजेश खन्ना को स्टार बना दिया था. वहीं इस फिल्म के बाद उन्होंने एक के बाद एक 15 सुपरहिट फिल्में देकर स्टार से सुपरस्टार तक बनने का सफर तय किया. साल 1969 से लेकर 1971 तक राजेश खन्ना की जितनी भी फिल्में रिलीज हुईं वो ऑडियंस के दिलों को छू गईं और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं.
15 सुपरहिट फिल्में
खास बात ये है कि एक्टर की 15 सुपरहिट फिल्में सोलो थीं. इनमें आराधना (1969), दो रास्ते (1969), इत्तेफाक (1969), बंधन (1969), डोली (1969), खामोशी (1969), सच्चा झूठा (1970), द ट्रेन (1970), सफर (1970), आन मिलो सजना (1970), कटी पतंग (1970), हाथी मेरे साथी (1971), छोटी बहू (1971), महबूब की मेहंदी (1971), अंदाज (1971), आनंद (1971) और मर्यादा (1971) जैसी फिल्में शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
अक्षय कुमार से खास रिश्ता
वहीं अक्षय कुमार के साथ भी राजेश खन्ना का खास रिश्ता रहा है. दरअसल राजेश खन्ना की बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना से अक्षय कुमार ने शादी की है. इस नाते अक्षय कुमार राजेश खन्ना के दामाद हैं. वहीं अक्षय कुमार राजेश खन्ना की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया के साथी भी अक्सर अवॉर्ड शोज में प्रैंक करते नजर आते हैं.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
16 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
17 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
18 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
18 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
19 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
20 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines