Rajat Dalal ने इंसानियत को रौंदा, ओवरस्पीडिंग कार से बाइक सवार को ठोका

Rajat Dalal Viral Video: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और जिम ट्रेनर रजत दलाल ने इस बार तो हद ही पार कर दी। पहले तो रजत ने बेहद तेज गति में कार चलाई और इस दौरान एक बाइक सवार को टक्कर भी मार दी। इसके बाद कहा कि ये उनके लिए मामूली बात है।

Rajat Dalal

Rajat Dalal

विज्ञापन

Rajat Dalal Viral Video: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और जिम ट्रेनर रजत दलाल अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। इस वक्त रजत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रजत की हरकत बेहद हैरान करने वाली है। हालांकि इंटरनेट पर इस वीडियो के सामने आने के रजत को जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है?

रजत को नहीं मौत का डर

दरअसल, सोशल मीडिया पर रजत का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि रजत बेहद तेज स्पीड में कार चला रहा है। कार की गति इतनी तेज है कि पल भर में कुछ भी हो सकता है, लेकिन वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि रजत का ना सिर्फ खुद की मौत का बल्कि किसी के साथ कोई भी अनहोनी का कोई डर नहीं है।

विज्ञापन

ये मेरा रोज का काम है- रजत

इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रजत की कार से एक बाइर वाले को टक्कर लगती है, जिसके बाद रजत को कहते सुना भी जा सकता है कि ये तो मेरा रोज का काम है। इस वीडियो में रजत के बगल में एक लड़की भी बैठी है, जो कहती है कि अरे, सर वो गिर गया, तो रजत कहता है कि गिर गया, तो क्या हुआ गिरने दो ये मेरा रोज का काम है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by News24 India (@news24official)

यूजर्स ने की कार्रवाई की मांग

इस वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट पर बवाल मच गया। सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को देखकर रजत को ट्रोल कर रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट किया कि ये पागल हो गया है भाई। दूसरे यूजर ने कहा कि पुलिस को तुरंत एक्शन लेना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब इसने इस तरह का कुछ किया है। एक और यूजर ने कमेंट किया कि ये करना क्या चाहता है। एक और यूजर ने लिखा कि पुलिस कब एक्शन लेगी? इस तरह के कमेंट्स करके नेटिजंस रजत पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

जून में भी विवादों में था रजत

गौरतलब है कि रजत को इसी साल जून महीने में अरेस्ट भी किया गया था। उस वक्त भी मामला बहुत गरमाया था क्योंकि रजत पर 18 साल के लड़के साथ मारपीट, बदसलूकी जैसे आरोप थे। इस मामले में पुलिस ने एक्शन लिया था। देखने वाली बात होगी कि क्या पुलिस इस केस में एक्शन लेंगी या नहीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ