Raj Kapoor Inside Story: अपने पर हंसकर लोगों को हंसाने वाले राज कपूर हिंदी सिनेमा को वो नाम हैं जो आज भी लोगों को याद है। जल्द ही राज कपूर (Raj Kapoor) साहब की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी मनाई जाने वाली है। जी हां 14 दिसंबर को वेटरन अभिनेता की सालगिरह है जिस वजह से वो एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। 40- के दशक में एक्टर का ऐसा नाम था कि उनके नाम से ही थिएटर हाउसफुल हो जाते थे। वहीं वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी चर्चाओं में रहे हैं।
राज कपूर बेशक एक स्टारकिड थे लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री में अपने बूते पर अपनी पहचान बनाई थी। क्या आप जानते हैं कि सिंपल से दिखने वाले ‘राज’ की लाइफ के कई सारे ऐसे राज हैं जो कम ही लोगों को पता होगा। हम भी एक ऐसा ही उनकी लाइफ से जुड़ा किस्सा आपको सुनाने जा रहे हैं…
लग्जरी थे राज कपूर के शौक
बेशक राज कपूर बहुत ही सिंपल से दिखते थे, लेकिन उनके शौक बहुत ही लग्जरी थे। BBC की एक रिपोर्ट के अनुसार, राज कपूर बेहद महंगी शराब पीते थे जिसका नाम था ‘जॉनी वॉकर’ ब्लैक लेबल व्हिस्की’। उनकी ये शराब लंदन से आती थी। सबसे खास बात तो ये है कि वो किसी पार्टी में भी जाते थे तो अपने लिए व्हिस्की घर से ही लेकर जाते थे। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि वो इसे हर किसी के साथ नहीं बल्कि किसी-किसी के साथ ही शेयर करते थे।
तनुजा के साथ शेयर करते थे महंगा ब्रांड
राज कपूर के लिए कहा जाता है कि वो बेहद महंगी शराब पीते थे। वहीं बीबीसी के एक इंटरव्यू में उनके बेटे रणधीर कपूर ने इस बात को कबूला भी है कि वो जो ब्रांड पीते थे वो स्पेशल रूप से लंदन से आता था। हालांकि सेम ब्रांड भारत और दुबई में भी मिलता था जिसे वो अपने दोस्तों और बेटे को देते थे। राज कपूर की बेटी ऋतु नंदा ने भी बताया है कि रणधीर को इस बात की जलन थी की वो स्पेशल शराब को उनके साथ शेयर करने के बजाय तनुजा के साथ ही शेयर करते थे। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं की तनुजा और राज कपूर के बीच कितनी घनिष्ठ दोस्ती होगी।
बेड पर नहीं जमीन पर सोते थे राज कपूर
अब एक और शॉकिंग खबर हम आपको बताने जा रहे हैं कि राज कपूर जो इतनी महंगी शराब पीते थे वो किसी सोने के बेड पर नहीं बल्कि जमीन पर सोते थे। जी हां, वो किसी होटल में भी जाते थे तो बेड से गद्दा निकाल कर जमीन पर बिछा लेते थे। इस वजह से एक बार उन्हें लंदन के एक होटल में परेशानी भी हो गई थी।
यह भी पढ़ें: Pawan Singh के घर में कब गूंजेगी किलकारी? ‘पावर स्टार’ ने किया चौंकाने वाला खुलासा
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 hr agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 hr agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
2 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
2 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
20 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
22 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
23 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines