बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म ‘रेड 2’ सिनेमाघरों में 1 गई, 2025 को रिलीज हुई थी। फिल्म 2018 में रिलीज हुई ‘रेड’ का सीक्वल है, जिसे रिलीज के बाद से दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही थी। अब अजय देवगन की इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन करते हुए 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर ली है। यही नहीं पिछले 9 दिनों के अंदर सफल प्रदर्शन करते हुए ये फिल्म 15 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर गई है।
बजट से डबल की कमाई
अजय देवगन की ‘रेड 2’ का बजट कथित तौर पर 48 करोड़ रुपये है। अपनी लागत से ज्यादा वसूलने में ये फिल्म पूरी तरह से कामयाब रही है। Sacnilk की रिपोर्ट पर नजर डालें तो ‘रेड 2’ ने रिलीज के पहले दिन गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर 19.25 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन शुक्रवार को 18 करोड़, शनिवार को 12 करोड़ और रविवार को 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते में ‘रेड 2’ की कमाई नीचे गिरने लगी।
यह भी पढ़ें: थिएटर नहीं OTT पर आएगी Bhool Chuk Maaf, नई रिलीज डेट के साथ आया अपडेट
100 करोड़ी बन गई रेड 2
‘रेड 2’ ने दूसरे हफ्ते में सोमवार को 7.5 करोड़, मंगलवार को 7 करोड़, बुधवार को 4.75 करोड़, गुरुवार को 5.25 करोड़ और शुक्रवार को 5 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 100.75 करोड़ रुपये हो गया है। इस तरह धीरे-धीरे ही सही लेकिन रिलीज के सिर्फ 9 दिन के अंदर अजय देवगन की ‘रेड 2’ 100 करोड़ी फिल्म बन गई है।
द भूतनी का कलेक्शन
उधर, बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और मौनी रॉय स्टारर फिल्म ‘द भूतनी’ का बॉक्स ऑफिस पर बेहद बुरा हाल देखने को मिल रहा है। ये फिल्म अपनी रिलीज के 9वें दिन 5 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को सिर्फ 23 लाख रुपये कमाए हैं। इसी के साथ ‘द भूतनी’ का टोटल कलेक्शन 4.76 करोड़ रुपये हुआ है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
5 mins ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
3 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
3 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
5 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
5 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
7 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
8 hrs agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
16 hrs agoDrishyam 3 Advance Booking: 'दृश्यम 3' ने मेकर्स की कराई चांदी-चांदी, एडवांस बुकिंग में करोड़ों का किया कलेक्शन
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines