Pushpa 2 Box Office Collection Day 4: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने तो बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया है। फिल्म को कमाल के पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहे हैं। जो भी फिल्म देखकर थिएटर से बाहर निकल रहा है वो रियल लाइफ में आ ही नहीं पा रहा घर जाने तक भी जिक्र हो रहा है तो सिर्फ अल्लू की एक्टिंग का और अन्य किरदारों के काम का। 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 4 दिन पूरे कर लिए हैं, वो भी वाइल्ड फायर के साथ। फिल्म ने शाहरुख खान की जवान-पठान से लेकर एनिमल जैसी कई अन्य फिल्मों को रेस में पीछे छोड़ दिया है और कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन कैसा रहा और वो 7 रिकॉर्ड जो मूवी ने बनाए।
पुष्पा 2 ने चौथे दिन कितने छापे नोट
सुकुमार के निर्देशन में बनी ‘पुष्पा 2’ ने सिनेमाघरों में तबाही मचा दी है। अल्लु अर्जुन ने ऐसा वाइल्ड फायर कर दिया है कि नोटों की बारिश हो रही है। ओपनिंग डे पर धांसू कलेक्शन करने वाली फिल्म तो रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं। Scanilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 141.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 529.45 करोड़ रुपये हो गया है।
यह भी पढ़ें: तगड़े झटके के बाद भी झुका नहीं Pushpa 2, दूसरे दिन भी तोड़े कमाई के बड़े रिकॉर्ड
मूवी ने बनाए 7 रिकॉर्ड
अब ये जान लेते हैं कि वो कौन से 7 रिकॉर्ड हैं जो फिल्म ने बनाए है।
1. ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई- फिल्म ने अपनी ओपनिंग से ये साबित कर दिया है कि वो इस साल की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है।
2. 4 दिन में 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन- फिल्म का कुल बजट 500 करोड़ का बजट है लेकिन इसने सिर्फ 5 दिन में ही बजट निकाल लिया है और अब 29.45 लाख रुपये प्रॉफिट से आगे हैं।
3. अल्लू अर्जुन की ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म- पुष्पा 2 अल्लू अर्जुन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ओपनिंग फिल्म बन गई है। इससे पहले उनकी किसी भी फिल्म ने इतनी कमाई नहीं की है वो भी पहले दिन।
4. रश्मिका मंदाना की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म- यही हाल रश्मिका मंदाना का है। जी हां, उनकी ये पहली फिल्म बन गई है जिसने ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई की है।
5. निर्देशक सुकुमार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म- हीरो और हीरोइन के साथ ही निर्देशक सुकुमार की भी ये ओपनिंग डे पर पहली सबसे कमाई करने वाली फिल्म है।
6. हिंदी और तेलुगु भाषा में बनाया रिकॉर्ड- पुष्पा 2 अब तक की पहली ऐसी फिल्म है जिसने ओपनिंग डे पर हिंदी भाषा में 70.30 करोड़ की कमाई की और तेलुगू में 85 करोड़ रुपये की कमाई की है।
7. साल 2024 की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म- अब लास्ट में ये बात तो क्लियर है कि पुष्पा 2 के फायर के आगे साल 2024 की कोई भी फिल्म टिक नहीं पाई है। ऐसे में ये मूवी इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म बन गई है।
यह भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन ने शाहरुख खान को पछाड़ा! ‘Pushpa 2’ ने बनाया रिकॉर्ड, देखें टॉप 8 की लिस्ट
वीकेंड का मिला फायदा
पुष्पा 2 को वीकेंड का काफी फायदा मिला है। जी हां, वीरवार यानी वर्किंग डे पर रिलीज हुई इस फिल्म ने वीकेंड यानी शनिवार और रविवार के दिन भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। हालांकि शनिवार को रफ्तार कुछ कम रही, लेकिन रविवार को तो सुनामी ही आ गई। हालांकि मंडे को भी कमाई के आसार कुछ ऐसे ही दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पूर्व प्रधानमंत्री की पोती जिसने कैंसर को दी मात, सम्राट संग तलाक, मासूमियत से दिल जीतने वाली कौन?
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
15 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
18 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
18 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
19 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines