हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

3 पद्म पुरस्कार जीत चुकीं दिग्गज सिंगर का निधन, म्यूजिक इंडस्ट्री में मातम

Prabha Atre Passes Away: म्यूजिक इंडस्ट्री से फिर दुखद खबर आ रही है। मशहूर सिंगर का दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया।

विज्ञापन
मशहूर सिंगर का निधन फोटो आभार- सोशल मीडिया

Prabha Atre Passes Away: मशहूर क्लासिक सिंगर प्रभा अत्रे का आज शनिवार यानी 13 जनवरी को निधन हो गया है। हार्ट अटैक की वजह से प्रभा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। आज सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया। सिंगर के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Jhalak Dikhhla Jaa के सेट पर जमकर नाची टीम इंडिया के धाकड़ गेंदबाज की पत्नी, यूजर्स बोले- वोटिंग के लिए…

विज्ञापन

मुंबई में था कार्यक्रम

रिपोर्ट्स की मानें तो आज मुंबई में उनका कार्यक्रम था। इस इवेंट से पहले ही सिंगर की तबीयत खराब हुई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उन्हें आखिरी सांस ली। रिपोर्ट्स की मानें तो सिंगर के निधन से इस इवेंट को पोस्टपोन कर दिया गया है।

नहीं रही प्रभा अत्रे 

बता दें कि प्रभा अत्रे पॉपुलर सिंगर्स में से एक थी। उनकी आवाज के लोग दीवाने थे। अपने हुनर के लिए उन्हें कई बार सम्मानित किया गया। साल 1990 में प्रभा को पद्मश्री, 2002 में पद्म भूषण और साल 2022 में उन्हें फिर से पद्म भूषण से नवाजा गया। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने कई बार अन्य राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय सम्मानों को भी अपने नाम किया। बता दें कि प्रभा ख्याल, ठुमरी, गजल, दादरी में माहिर थीं।

विज्ञापन

‘स्वरांगिनी’ और ‘स्वरंजनी’ जैसी रचनाएं लिखी

इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने संगीत रचना पर किताबें भी लिखी। ‘स्वरांगिनी’ और ‘स्वरंजनी’ उनकी ही रचना है। ‘अपूर्व कल्याण’, ‘मधुर कौंस’, ‘दरबारी कौंस’, ‘पटदीप-मल्हार’, ‘शिव काली’ को भी प्रभा ने ही अपनी कलम दी है। हमेशा अपनी आवाज से लोगों को कायल करने वाली प्रभा आज हमारे बीच नहीं रहीं। उनका निधन म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है। उनके निधन से हर कोई दुखी है। सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola