Jhalak Dikhhla Jaa के सेट पर जमकर नाची टीम इंडिया के धाकड़ गेंदबाज की पत्नी, यूजर्स बोले- वोटिंग के लिए...

Jhalak Dikhhla Jaa, Dhanashree Verma: इंटरनेट पर धनश्री वर्मा के डांस की वीडियो जमकर वायरल हो रही है, जिसपर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Yuzvendra Chahal, Dhanashree Verma

धनश्री वर्मा ने 'झलक दिखला जा' के सेट पर किया डांस। फोटो आभार- इंस्टाग्राम

Jhalak Dikhhla Jaa, Dhanashree Verma: भारतीय टीम के शानदार गेंदबाज की पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के डांस के लोग बड़े दीवाने हैं। फैंस को उनका डांस बेहद पसंद आता है।

विज्ञापन

साथ ही उनके डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इस बीच धनश्री वर्मा टीवी के पॉपुलर शो ‘झलक दिखला जा’ (Jhalak Dikhhla Jaa) के सेट पर पहुंची। इस दौरान धनश्री के पति भी अपनी पत्नी को सपोर्ट करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि धनश्री स्टेज पर जमकर डांस कर रही हैं। साथ ही उनके पति युजवेंद्र चहल उनका पूरा सपोर्ट कर रहे हैं। इसके बाद दोनों को गेम खेलते देखा जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इन मूवमेंट को शो के जज भी खूब एजॉय कर रहे हैं।

विज्ञापन

यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स

वहीं, अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा कि ये किस तरह का डांस है। दूसरे यूजर ने लिखा कि क्या दिन ही आ गए है कि पति को वोट के लिए बुला लिया। तीसरे यूजर ने लिखा कि ये क्या है। बता दें कि धनश्री सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है और अपने डांस वीडियोज साझा करती रहती है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव

फैंस को धनश्री की डांस वीडियोज खूब पसंद आती है। उनके वीडियोज पर खूब लाइक्स आते है। धनश्री वर्मा का यूट्यूब पर भी चैनल है, जिस पर वो लगातार अपने वीडियो शेयर करती रहती है। उनके वीडियो पर मिलियन में व्यूज आते है। साथ ही इस चैनल पर धनश्री अपने डांस अकादमी के वीडियो भी साझा करती है। बता दें कि इंस्टाग्राम पर धनश्री के 5.9M मिलियन फॉलोअर्स है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ