Rapper Enchanting Passed Away: मशहूर सेलिब्रिटी के निधन की दुखद खबर सामने आई है। एक मशहूर रैपर ने बेहद ही कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। रैपर के निधन की खबर सुनकर फैंस भी हैरान हैं और हर कोई इस वक्त सदमे में है। अचानक रैपर के इस तरह से दुनिया से जाने की खबर आएगी ये किसी ने भी नहीं सोचा था। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को अब झटका लग गया है और म्यूजिक इंडस्ट्री में मातम पसर गया है।
एनचैनटिंग का निधन
एनचैनटिंग (Enchanting) नाम की मशहूर रैपर अब हमारे बीच नहीं रहीं। बता दें, एनचैनटिंग का असली नाम चैनिंग निकोल लैरी (Channing Nicole Larry) था। अब खबर मिली है कि 26 साल की मशहूर रैपर ने 11 जून को अपनी अंतिम सांस ली थी। एनचैनटिंग की मौत का कारण भी रिवील हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रैपर की मौत डॉक्टर की लिखी गई दवाओं के एक्सीडेंटल ओवरडोज से हुई है। कहा जा रहा है कि ओपिओइड पेनकिलर Oxycodone और benzodiazepines जैसे वैलियम और जेनेक्स के मिश्रण से एनचैनटिंग की मृत्यु हुई है।
मौत का कारण रिवील
बता दें, एनचैनटिंग ने 18 साल की उम्र में अपना म्यूजिक करियर शुरू किया था और तब वो हाई स्कूल में थीं। इतना ही नहीं साल 2020 में उन्होंने Gucci Mane’s 1017 Records साइन किए थे और 2 एल्बम भी जारी किए थे: 2022 में नो लव (No Luv) और 2023 में लव स्कार्डेड / नो लव (Luv Scarred / No Luv)। वहीं, अब महज 26 साल की उम्र में रैपर के निधन से फैंस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह भी पढ़ें: Shaitaan का कुछ ही घंटों में होगा TV प्रीमियर, HD में लुत्फ उठा सकते हैं दर्शक
फैंस को लगा झटका
अब फैंस रैपर के निधन की खबर सुनकर बेहद दुखी हैं और उनकी आत्मा की शांति की दुआ मांगते हुए नजर आ रहे हैं। एनचैनटिंग के जाने से इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है। एक ऐसा टैलेंटेड कलाकार अब हमारे बीच नहीं रहीं जिसकी कमी अब कोई पूरी नहीं कर सकता। एनचैनटिंग अगर बच जातीं तो उनके फैंस आज उस दुख का सामना नहीं करते जो उन्हें आज सहना पड़ रहा है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
52 mins agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
3 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
3 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
6 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
6 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
7 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
8 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
8 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines