IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेला गया था. वहां पर हुए मैच में बारिश ने खलल डाला. अंत में टीम इंडिया ने पांच विकेट से जीत दर्ज की. विराट कोहली ने एक बार फिर जबरदस्त पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. अब दूसरे वनडे की बारी है. दूसरा मुकाबला 7 नवंबर को वेलिंग्टन में होगा. कोहली को लेकर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों में खौफ बना हुआ है. उन्हें जल्दी आउट करने के लिए टीम ने रणनीति बना ली है. तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर ने इसे लेकर बड़े संकेत दिए हैं.
ब्लेयर टिकनर का बड़ा बयान
दूसरे मुकाबले से पहले ब्लेयर टिकनर ने मीडिया से बात करते हुए टीम इंडिया की बल्लेबाजी को लेकर बयान दिया. उनसे विराट कोहली को लेकर भी सवाल पूछा गया था. टिकनर ने कहा, “छोटे स्कोर के बीच आकर विराट कोहली ने हमारे ऊपर दबाव बना दिया. हमने उनका विकेट लेने की पूरी कोशिश की. उनका प्रदर्श जबरदस्त रहा. हम दूसरे में वापसी करेंगे. विराट के खिलाफ खेलने का बढ़िया मौका है. हम उन्हें जल्दी आउट कर देंगे. भारत उन्हें सस्ते में आउट करने का रास्ता निकाल लेंगे.”
विराट ने खेली जबरदस्त पारी
भारत के लिए न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत शानदार रही है. टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम की. अब पहला वनडे जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली है .ऑकलैंड में टीम इंडिया ने विराट कोहली की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत 143 रनों का डीएलएस टारगेट 22.4 ओवर में चेज किया था. रोहित शर्मा शून्य के स्कोर पर आउट हो गए थे. तीसरे नंबर पर आकर विराट ने टीम को संभाला. उन्होंने अपनी पारी में 51 गेंदों में 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 74 रन बनाए. विराट ने अपने वनडे करियर का 80वां अर्धशतक लगाया. विराट ने पहले ही मैच में लय प्राप्त कर ली है. अब दूसरे वनडे में भी कोहली से बड़े स्कोर की उम्मीद लगाई जा रही है.
भारत और न्यूजीलैंड का स्क्वॉड
भारत- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, रुतुराज गायकवाड़, मोहम्मद सिराज, ईशान किशन और कुलदीप यादव.
न्यूजीलैंड- विल यंग, टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर, निक केली, मैथ्यू फिशर, माइकल ब्रेसवेल और मैट हेनरी.