अगर Poonam Pandey की बहन ने दी निधन की खबर, तो फिर क्यों बंद किया फोन? क्या है सच?

Poonam Pandey Death: पूनम पांडे की मौत को लेकर जबरदस्त सस्पेंस बना हुआ है। आखिर क्या है एक्ट्रेस की मौत की सच्चाई?

Poonam Pandey Death

पूनम पर तीसरी FIR। फोटो आभार- इंस्टाग्राम

Poonam Pandey Death: जब से बोल्ड अदाकारा पूनम पांडे की मौत की खबर आई है, तब से सभी हैरान है। कोई भी इस खबर पर यकीन नहीं कर पा रहा है। ज्यादातर लोगों का कहना है कि पूनम अभी जिंदा है और ये सब पब्लिसिटी के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन

इस बीच अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि पूनम पांडे के निधन की खबर उनकी बहन ने साझा की है। हालांकि अभी तक उनकी बहन या फैमिली ने इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं ही है। आइए जानते हैं पूरा मामला…

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/C21bXNoKgN2/?next=%2Fp%2FCvo3ZMgouGo%2F

विज्ञापन

पूनम की बहन का फोन बंद

दरअसल, हाल ही में आजतक की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि सूत्र का कहना है कि बीती सुबह के समय पूनम की बहन से उनकी बात हुई और उनकी बहन ने बताया कि पूनम पांडे अब इस दुनिया में नहीं रही। हालांकि इसके बाद से हम लगातार उन्हें फोन कर रहे हैं, लेकिन उनका फोन बंद जा रहा है। इसके बाद पूनम के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया गया, जिसमें दावा किया गया कि सर्वाइकल कैंसर से पूनम की मौत हो गई। हालांकि अभी तक पूनम की मौत पर सस्पेंस बना हुआ है।

https://www.instagram.com/p/C21T9Hcoobz/

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पूनम की मौत पर खूब चर्चा

जब से पूनम की मौत की खबर मिली है ना सिर्फ उनकी बहन बल्कि परिवार के अन्य लोगों के फोन भी बंद जा रहे हैं। अब ऐसे में सवाल ये है कि क्या पूनम सच में इस दुनिया में नहीं रही या फिर ये कोई पब्लिसिटी स्टंट है। सोशल मीडिया पर पूनम को लेकर जमकर चर्चा हो रही है और लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर पूनम की मौत की सच्चाई क्या है।

विज्ञापन

आखिर क्या है पूनम की मौत का सच?

पूनम की मौत एक मिस्ट्री बन गई है। एक्ट्रेस के आखिरी वीडियो को देखकर लोगों में मन में तरह-तरह के सवाल हैं। हालांकि अभी इस पर कुछ भी कहा नहीं जा सकता। अब वक्त ही बताएगा कि क्या सच में पूनम का निधन हो गया है या फिर ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूनम के अंतिम दर्शन करने गए फैंस को भी झटका लगा। पूनम का शव ना मिलने से सभी हैरान हैं, आखिर कहां है पूनम का शव?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ