Drishyam 3 BO Collection Day 14: 'दृश्यम 3' ने इन 5 बॉलीवुड फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड? जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Drishyam 3 Box Office Collection Day 14: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है. इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. वहीं इस फिल्म ने 5 बॉलीवुड फिल्मों की ऑवरऑल कमाई को भी 14 दिनों में पीछे छोड़ दिया है.

Drishyam 3 Box Office Collection Day 14
विज्ञापन

Drishyam 3 Box Office Collection Day 14: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. हर कोई फिल्म की तारीफों के पुल बांध रहा है. भारत से ज्यादा फिल्म विदेशों में छाई हुई है. वहीं मोहनलाल की क्राइम थ्रिलर फिल्म ने बॉलीवुड की 5 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. चलिए जानते हैं अब तक ‘दृश्यम 3’ ने कितनी कमाई कर ली है और किन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है?

‘दृश्यम 3’ ने अब तक कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ ने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ की कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 15.1% रही. वहीं शोज की बात करें तो 14वें दिन फिल्म के शोज 1,871 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 101.70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 118 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने अब तक 229.25 करोड़ की धांसू कमाई कर ली है.

विज्ञापन

इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ ने बॉलीवुड की 5 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इनमें ‘ओ रोमियो’, ‘मर्दानी 3’, ‘पति पत्नी और वो दो’, ‘डकैत’ और ‘द केरल स्टोरी 2’ जैसी फिल्में शामिल हैं. ‘ओ रोमियो’ का कलेक्शन 92.86 करोड़, ‘मर्दानी 3’ का 78.82 करोड़, ‘पति पत्नी और वो दो’ का 59.58 करोड़, ‘डकैत’ का 55 करोड़ और ‘द केरल स्टोरी’ का कलेक्शन 48.98 करोड़ है. इन आंकड़ों के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ इन सभी के ऑवरऑल कलेक्शन से कहीं गुणा ज्यादा आगे है.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

‘दृश्यम 3’ ने सोशल मीडिया पर भी तहलका मचाया हुआ है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें मोहनलाल के साथ-साथ मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल, कलाभवन शाजॉन, सिद्दीकी, मुरली गोपी और आशा सारथ लीड रोल में हैं. वहीं सितारों की एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म की कहानी की भी खूब तारीफ की जा रही है. ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ के बाद अब ‘दृश्यम 3’ का क्रेज भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ