मशहूर एक्टर Carl Weathers ने छोड़ी दुनिया, परिवार ने की निधन की पुष्टि

Carl Weathers Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री को माने किसी की नजर-सी लग गई है। आज फिर से एक दुखद खबर ने इंडस्ट्री को बड़ा झटका दिया है।

Carl Weathers Passes Away

Carl Weathers का निधन। फोटो आभार- गूगल

Carl Weathers Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री से फिर एक दुखद खबर सामने आई है। अमेरिका के मशहूर अभिनेता कार्ल वेदर्स का निधन हो गया है। कार्ल वेदर्स 76 साल के थे और बीते दिन यानी 2 फरवरी को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन

‘रॉकी’ फ्रेंचाइजी में बॉक्सर अपोलो क्रीड का रोल अदा करने वाले कार्ल वेदर्स के निधन से फैंस सदमे में है। साथ ही एक्टर के निधन से इंडस्ट्री को भी बड़ी क्षति हुई है। सभी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

छोटे पर्दे पर भी कार्ल ने किया कमाल

हमेशा अपने अभिनय से लोगों के दिलों में उतरने वाले कार्ल वेदर्स के परिवर ने उनके निधन की पुष्टि की है। इस पर बात करते हुए कार्ल की फैमिली ने कहा कि साल 1987 में फिल्म ‘प्रीडेटर’ में अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर के साथ काम करने वाले वेदर्स अब हमारे बीच नहीं रहे। हाल ही में कार्ल को छोटे पर्दे पर देखा गया था।

विज्ञापन

बहुत ही सिंपल इंसान थे कार्ल- परिवार

डेडलाइन के अनुसार कार्ल के परिवार ने कहा कि इस खबर की जानकारी साझा करते हुए हमे बहुत दुख हो रहा है। वेदर्स एक बहुत ही सिंपल इंसान थे और उन्होंने हमेशा ही अपने काम पर ज्यादा ध्यान दिया। टीवी, फिल्म, खेल और कला में शानदार योगदान देने वाले कार्ल को हमेशा याद किया जाएगा।

विज्ञापन

बेहद शानदार रहा कार्ल का करियर

बता दें कि कार्ल के परिवार ने उनकी मौत की वजह नहीं बताई है। हालांकि फैमिली ने बस इतना कहा है कि सोते हुए नींद में शांति से उनका निधन हो गया। वहीं, अगर कार्ल के करियर की बात करें तो उन्होंने हमेशा ही शानदार काम किया है। फिर चाहे वो टीवी हो या फिर फिल्म। फिल्मों और टीवी में उन्होंने 75 से भी ज्यादा शो किए हैं, जिसकी शुरुआत उन्होंने साल 1970 में की थी। हालांकि अब कार्ल हमारे बीच नहीं रहे और इससे फैंस और इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ