IPL खत्म! अब थिएटर्स में छिड़ेगी 'अंग्रेजों vs गांववालों' की जंग, 25 साल बाद फिर रिलीज हो रही Aamir Khan की ये सुपरहिट फिल्म

Aamir Khan Lagaan Movie Re-Release: आमिर खान की ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म ‘लगान’ फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. यह रिलीज फिल्म के 25 साल पूरे होने की खुशी में हो रही है. क्रिकेट प्रेमियों के लिए ये बढ़िया खबर है.

Aamir Khan Lagaan movie re release

Aamir Khan Lagaan movie re release

Lagaan Theater Re-Release: IPL का रोमांच खत्म होते ही अब सिनेमाघरों में एक नया जंग शुरू होने वाला है. 25 साल बाद आमिर खान की धमाकेदार फिल्म लगान दोबारा रिलीज हो रही है. यह फिल्म अंग्रेजों और गांववालों के बीच क्रिकेट मैच की कहानी है, जो आज भी दर्शकों का दिल जीत लेती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म की कहानी क्या है?

लगान 1893 की कहानी है. ब्रिटिश राज के समय एक छोटे से गांव में सूखा पड़ता है. अंग्रेज अधिकारी गांववालों पर ज्यादा लगान (टैक्स) लगाना चाहते हैं. गांव के लोग गरीब और परेशान हैं. तब आमिर खान, जो भुवन नाम के जवान हैं, अंग्रेजों को चुनौती देते हैं.

वे कहते हैं कि अगर हम क्रिकेट मैच जीत गए तो लगान माफ कर दो. अंग्रेज हंसते हैं क्योंकि गांववाले क्रिकेट के नाम से भी अनजान हैं. लेकिन भुवन गांव के लोगों को इकट्ठा करता है और अंग्रेजों के खिलाफ टीम बनाता है. अंग्रेज vs गांववाले की यह जंग सिर्फ मैच नहीं, सम्मान और आजादी की लड़ाई बन जाती है. फिल्म में रोमांच, हंसी, गाने और भावनाएं सब कुछ है.

विज्ञापन

आमिर खान का जबरदस्त रोल

आमिर खान ने भुवन का किरदार इतना शानदार तरीके से निभाया कि आज भी लोग उन्हें देखकर प्रेरणा लेते हैं. फिल्म में ग्रामीण इलाके की भाषा, कपड़े और माहौल बिल्कुल सच्चा लगता है. आमिर ने बिना किसी स्टार अंदाज के एक साधारण गांव के लड़के को जिंदा कर दिया. फिल्म के अन्य कलाकार जैसे ग्रेसी सिंग, केश ओमप्रकाश, रजत कपूर, पॉल ब्लैकथॉर्न ने भी कमाल का प्रदर्शन किया था.

विज्ञापन

25 साल बाद क्यों आई वापसी?

साल 2001 में रिलीज हुई लगान ने देश-विदेश में धूम मचाई थी. इसे ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नामांकन भी मिला था. अब 2026 में लगान को रिलीज हुए पूरे 25 साल होने जा रहे हैं. इस खुशी में इसे दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है. क्रिकेट प्रेमियों और सिनेमा फैंस के लिए ‘आमिर खान प्रोडक्शंस’ ने इस ऐतिहासिक री-रिलीज़ का आधिकारिक एलान कर दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ