Pawan Singh Soon Become Father: ‘पावर स्टार’ पवन सिंह (Power Star Pawan Singh) भोजपुरी इंडस्ट्री की जान हैं, इसमें कोई दो राय नहीं है। उनकी कोई भी फिल्म हो या सॉन्ग आते ही हिट हो जाती हैं। पवन सिंह के सॉन्ग तो ऐसे वायरल होते हैं कि हर किसी की जुबान पर चढ़ जाते हैं। वहीं वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में छाए रहते हैं। कभी उनका नाम अक्षरा सिंह के साथ जोड़ा जाता है तो कभी किसी और के साथ। हालांकि वो शादीशुदा हैं, अब उनके फैंस को गुड न्यूज का इंतजार है कि उनके घर कब किलकारी गूंजने वाली है। इस बात पर खुद पवन सिंह ने अब खुलासा कर दिया है कि वो कब पापा बनेंगे?
पवन कब बनेंगे पापा?
शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह ने कई खुलासे किए हैं। उसमें से एक है उनके पापा बनने की कहानी। पवन सिंह से पूछा गया कि आप पापा कब बनने वाले हैं। लोगों को भी इस गुड न्यूज का इंतजार है। इस पर पवन सिंह कुछ सेकेंड रुकते हुए जवाब देते हैं कि इस न्यूज का तो उनकी अम्मा को भी इंतजार है। वो कई बार इस बारे में पूछती हैं और रो पड़ती हैं। फिर वो कहते हैं कि बहुत जल्द वो भी चाचा बनेंगे और इस बारे में खुद अपने फैंस को बताएंगे।
यह भी पढ़ें:अचानक चमका 5 कंटेस्टेंट का खेल, Bigg Boss 18 की TRP में आया तगड़ा उछाल
अपने दम पर बने पावर स्टार
पवन सिंह ने अपनी लाइफ में काफी स्ट्रगल किया है। उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि कैसे छोटी उम्र में वो अपने पिता के साथ स्टेज शो करने जाते थे और पूरी रात वहीं रहते थे। पवन ने उन दिनों को याद करते हुए बताया कि उनके पिता स्टेज शो करते थे, जिसके लिए वो भी जाते थे, आधी रात को उनका नंबर गाना गाने का आता था तो चाचा यानी पिता मुंह पर पानी लगाकर उन्हें जगाते थे और फिर वो अपनी परफॉर्मेंस देते थे। आज वो अपनी मेहनत के दम पर ही भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार बने हैं।
बॉलीवुड में भी जलवा
पवन सिंह का ना सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री में बल्कि बॉलीवुड में भी जलवा है। उन्होंने हाल ही में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 में कैमियो किया जो बेशक कुछ मिनट का था लेकिन उसने लोगों का दिल जीत लिया। वहीं पवन सिंह ने ये भी बताया कि आने वाले समय में वो हिंदी सिनेमा में भी दिखाई देने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या-धनुष का क्यों हुआ तलाक? अब बच्चों की कस्टडी रहेगी किसके पास…
संबंधित खबरें
'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
35 mins ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
2 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
3 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
4 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
5 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
5 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
6 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
6 hrs agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
22 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines