टीवी का कल्ट शो ‘सीआईडी’ अपने दूसरे सीजन के साथ जब से लौटा है, किसी न किसी वजह से चर्चा में बना हुआ है। पहले शो में एसीपी प्रद्युमन के रूप में एक्टर शिवाजी साटम के किरदार को खत्म कर दिया गया। जिससे फैंस नाराज हो गए। उनकी जगह पर मेकर्स एक्टर पार्थ समथान को नया एसीपी आयुष्मान बनाकर शो में लाए। नए एसीपी को देख दर्शकों का खून खौल गया। जब पार्थ की दमदार एक्टिंग को देख दर्शकों ने उन्हें ‘सीआईडी 2’ में पसंद करना शुरू किया तो एक बुरी खबर ने फिर दस्तक दे दी। खबर ये है कि पार्थ समथान ने ‘सीआईडी 2’ छोड़ने का मन बना लिया है। ऐसा खुद उनका कहना है।
सीआईडी 2 छोड़ने की वजह क्या?
पिंकविला के साथ लेटेस्ट बातचीत में पार्थ समथान ने एक्सेप्ट किया कि वह ‘सीआईडी 2’ में लंबे वक्त तक नहीं रहेंगे क्योंकि उनके पास दूसरे काम की प्रतिबद्धताएं हैं। बातचीत में एक्टर ने कहा, ‘सीआईडी जैसे कल्ट शो का हिस्सा बनना एक परम सुख के जैसा है। भले ही ये कुछ वक्त के लिए क्यों न हो।’ एक्टर ने आगे कहा कि ‘मैं शो से सिर्फ कुछ समय के लिए, एक गेस्ट के तौर पर जुड़ा था लेकिन बाद में इसे कुछ महीनों के लिए बढ़ा दिया गया।’
यह भी पढ़ें: ‘CID का हिस्सा बनना..’ ACP आयुष्मान बनकर आए पार्थ समथान, लोगों ने लुटाया प्यार
दर्शकों का जताया आभार
पार्थ समथान ने आगे कहा, ‘हमने इस पर पुष्टि इसलिए नहीं की क्योंकि एक्साइटमेंट खराब हो जाती। अब शिवाजी साटम सर की वापसी के साथ, उस मोल के बारे में वह रोमांचकारी मोड़ बहुत जल्द ही सामने आ जाएगा।’ पार्थ आगे कहते हैं, ‘मेरे पास अन्य कार्य प्रतिबद्धताएं हैं इसलिए मैं लंबे समय तक काम जारी नहीं रखूंगा। हां, मैं कम वक्त के दौरान दर्शकों के प्यार और सपोर्ट के लिए उनका आभारी हूं।’
एसीपी नहीं बनना चाहते थे पार्थ
गौरतलब है कि एक इंटरव्यू के दौरान पार्थ समथान ने कहा था कि जब उन्हें ‘सीआईडी 2’ में एसीपी आयुष्मान का किरदार ऑफर हुआ था, उस वक्त उन्होंने इसे मना कर दिया था। काफी सोचने और समझने के बाद उन्होंने इस किरदार के लिए अपनी हामी भरी थी। पार्थ समथान के करियर की बात करें तो उन्हें आखिरी बार स्क्रीन पर ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में देखा गया था। पांच साल बाद वह ‘सीआईडी 2’ से टीवी पर लौटे हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
13 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
15 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
16 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
17 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines