---विज्ञापन---

इब्राहिम अली खान के बाद पंकज त्रिपाठी की बेटी ने किया डेब्यू, लाडली को देख हुए इमोशनल

पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी त्रिपाठी भी अपने पिता की तरह फिल्मी दुनिया में कदम रखना चाहती हैं। उन्होंने एक म्यूजिक वीडियो से डेब्यू भी कर लिया है। पहली बार बेटी को स्क्रीन पर देखकर एक्टर इमोशनल हो गए।

---विज्ञापन---

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के लाडले बेटे इब्राहिम अली खान फिल्म ‘नादानियां’ से बॉलीवुड में एंट्री कर चुके हैं। अब एक और बेहतरीन एक्टर की बेटी ने एक्टिंग में डेब्यू किया है। ये कोई और नहीं बल्कि पंकज त्रिपाठी हैं जिनकी बेटी आशी त्रिपाठी हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो में नजर आई हैं। उनका म्यूजिक वीडियो ‘रंग डारो’ होली के मौके पर 13 मार्च को रिलीज किया गया था जो अब काफी चर्चा बटोर रहा है। वहीं बेटी आशी को स्क्रीन पर देखकर पंकज त्रिपाठी इमोशनल हो गए।

बेटी को स्क्रीन पर देख क्या बोले पंकज त्रिपाठी?

अपने हालिया इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी ने बेटी आशी त्रिपाठी के डेब्यू पर बात की। उन्होंने कहा कि ‘आशी को पर्दे पर देखना मेरे और मेरी पत्नी मृदुला के लिए काफी इमोशनल और गर्वित क्षण था। आशी हमेशा से प्रदर्शन कलाओं की शौकीन रही है। उसे अपने पहले ही प्रोजेक्ट में इस तरह के स्वाभाविक इमोशन के साथ देखना वाकई बहुत खास था। अगर उसकी पहली शुरुआत ऐसी है, तो मुझे उसकी आगे की जर्नी का बेसब्री से इंतजार रहेगा।’

---विज्ञापन---

म्यूजिक वीडियो से चर्चा में आशी  

बता दें कि अपने पहले म्यूजिक वीडियो ‘रंग डारो’ में आशी त्रिपाठी ने कमाल की एक्टिंग की है। उनके अपोजिट प्रभाकर स्वामी नजर आए हैं। इस गाने को मैनाक भट्टाचार्य और संजना रामनारायण ने अपनी आवाज दी है। वहीं अभिनव आर कौशिक ने गाने को कंपोज किया है। 13 मार्च को रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर 6 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

---विज्ञापन---

पापा की राह पर बेटी भी

फिलहाल पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी त्रिपाठी मुंबई के कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं। वह अपने पिता की तरह ही एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब म्यूजिक कंपोजर अभिनव आर कौशिक ने मृदुला त्रिपाठी से म्यूजिक वीडियो में आशी की कास्टिंग पर बात की थी, तब उन्होंने पंकज त्रिपाठी से पूछा और इस पर एक्टर ने अपनी सहमति दे दी।

First published on: Mar 18, 2025 01:34 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola