Palash Muchhal, Smriti Mandhana: म्यूजिक डायरेक्टर-फिल्ममेकर पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की पर्सनल लाइफ लगातार चर्चा में बनी हुई है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों की शादी को लेकर तरह-तरह की बातें सुनने को मिल रही है. ऐसे में अब पलाश और स्मृति ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे देखने के बाद हर कोई हैरान हो गया है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ? तो आइए जानते हैं…
पलाश और स्मृति ने अपडेट किया इंस्टा बायो
दरअसल, पलाश और स्मृति की शादी जबसे पोस्टपोन हुई है, तबसे ही अटकलें लगाई जा रही है कि मामले में कुछ ना कुछ तो झोल है, लेकिन अब पलाश और स्मृति दोनों ने ही अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो में ईविल आई (नजर वाला इमोजी) इमोजी लगा दिया है. जैसे ही दोनों ने इसे इमोजी को अपने अकाउंट में जोड़ा तो फैंस और यूजर्स फिर से कंफ्यूज हो गए.
पलाश की मां ने शादी पर दिया बयान
इंस्टाग्राम पर इस अपडेट के बाद लोगों के मन में फिर से सवाल उठ गए हैं कि क्या दोनों के बीच सब कुछ ठीक है? और जल्दी ही दोनों शादी भी करने वाले हैं. गौरतलब है कि हाल ही में पलाश की मां ने भी दोनों की शादी को लेकर अपडेट देते हुए कहा है कि जल्दी ही दोनों की शादी होगी. हालांकि, अभी भी पलाश और स्मृति की शादी को लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं है.
पलाश की चैट वायरल
गौरतलब है कि पलाश और स्मृति की शादी को आखिरी मौके पर पोस्टपोन किया गया. इस दौरान स्मृति के पिता की खराब तबीयत इस शादी को पीछे हटाने की वजह बताई गई, लेकिन इसके बाद जब पलाश की एक लड़की के संग चैट वायरल हुई, तो पूरी कहानी ने एक अलग ही मोड़ ले लिया और इंटरनेट पर अलग ही चर्चा शुरू हो गई.
समय के साथ सामने आएगा सच
इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद एक कोरियोग्राफर के साथ भी पलाश का नाम जोड़ा गया. दरअसल, स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम से शादी की फोटोज डिलीट कर दी, जिसके बाद इन रूमर्स को और भी हवा मिल गई. हालांकि, सच क्या है अभी सामने नहीं आया है. अब देखने वाली बात होगी कि आखिर आने वाले समय में क्या सामने आता है?
यह भी पढ़ें- ‘शादी बहुत जल्दी…’, Palash Muchhal-Smriti Mandhana की शादी पर क्या बोलीं म्यूजिक कंपोजर की मां?
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
12 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
14 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
15 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
16 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines