Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

8.1 IMDb रेटिंग वाली फिल्म, जिसमें दिखा दोहरा हत्याकांड; क्लाइमैक्स में छुपा तगड़ा सस्पेंस!

Netflix Thriller Mystery Movie: बॉलीवुड की एक फिल्म ऐसी है जिसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है. वहीं ये फिल्म नेटफ्लिक्स की भी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. फिल्म की कहानी भी सच्ची घटना पर आधारित है. चलिए आपको भी फिल्म की कहानी के बारे में डिटेल में बताते हैं.

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Mar 6, 2026 14:41
Netflix Thriller Mystery Movie
नेटफ्लिक्स की एक्शन थ्रिलर मूवी

Netflix Thriller Mystery Movie: बॉलीवुड की कई थ्रिलर मिस्ट्री फिल्में हैं जो ऑडियंस के दिलों पर छा जाती हैं. आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिसमें दोहरा हत्याकांड दिखाया गया है. फिल्म की कहानी भी सच्ची घटना पर आधारित है. वहीं फिल्म के हर सीन में सस्पेंस कूट-कूटकर भरा हुआ है. 8.1 आईएमडीबी रेटिंग वाली इस फिल्म को आप वीकेंड पर अपनी फैमिली के साथ बिंज वॉच कर सकते हैं. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि इरफान खान की ‘तलवार’ मूवी है. चलिए आपको भी फिल्म की कहानी के बारे में बताते हैं.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी साल 2008 में नोएडा में हुए दोहरे हत्याकांड पर आधारित है, जिसमें एक लड़की और उसके परिवार के नौकर की हत्या कर दी गई थी. फिल्म में भी दोहरा हत्याकांड की कहानी को ही दिखाया गया है. फिल्म में लड़की का नाम श्रुति टंडन और नौकर का नाम खेमपाल होता है. कहानी की शुरुआत तब होती है जब 14 साल की श्रुति टंडन अपने घर में मृत पाई गईं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Trailer: कब और कितने बजे रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर? रणवीर सिंह ने दिया अपडेट

ट्विस्ट एंड टर्न्स

पुलिस जब जांच शुरू करती है तो शक के घेरे में परिवार का नौकर खेमपाल आता है. खेमपाल लापता होता है, लेकिन बाद में उसकी लाश बिल्डिंग की छत पर मिलती है. जिसके बाद पुलिस का सारा शक श्रुति के माता-पिता पर चला जाता है. इस बीच कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं. आगे की कहानी जानने के लिए आपको ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखनी होगी. इसकी आईएमडीबी रेटिंग भी 8.1 है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 3 किलो सोना, 5 स्टार होटल…., विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना ने की शाही शादी, खर्च हुए करोड़ों?

फिल्म में कौन-कौन?

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें इरफान खान के साथ कोंकणा सेन शर्मा भी लीड रोल में हैं. वहीं सोहम शाह और नीरज काबी ने भी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है. मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को ऑडियंस ने खूब पसंद भी किया. अगर आप भी थ्रिलर मिस्ट्री फिल्म देखने के शौकीन हैं तो इस फिल्म को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें.

First published on: Mar 06, 2026 02:41 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.