Nayanthara Film Annapoorani Controversy: साउथ एक्ट्रेस नयनतारा इन दिनों अपनी फिल्म ‘अन्नपूर्णी’ (Annapoorani) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर जमकर विवाद हो रहा है। फिल्म मेकर्स पर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है। कुछ समय पहले इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। वहीं अब फिल्म पर विरोध बढ़ता देख ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इस फिल्म को नेटफ्लिक्स (Netflix) से डिलीट कर दिया है।
दरअसल हाल ही में शिव सेना के पूर्व नेता रमेश सोलंकी ने फिल्म का विरोध किया था, उन्होंने इसके बाद फिल्म के बैनर जी स्टूडियोज को चेतावनी देते हुए नेटफ्लिक्स से फिल्म को हटाने की मांग की है। जिसके बाद जी स्टूडियोज ने वीएचपी से माफी मांगी है और नेटफ्लिक्स से फिल्म को हटा दिया गया। बता दें, ये फिल्म 29 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और 1 अक्टूबर को सिनेमाघर में रिलीज हुई। दरअसल इस फिल्म में भगवान राम को मांस खाते हुए दिखाया गया है, जिस वजह से फिल्म का भारी विरोध हो रहा है। विश्व हिंदू परिषद ने फिल्म को नेटफ्लिक्स से हटाने की मांग कर दी।
फिल्म के कंटेट को किया जाएगा एडिट
हालांकि फिल्म के मेकर्स ने इसको लेकर सफाई भी दी है, उन्होंने कहा, हमारा हिंदू और धार्मिक समुदाय को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था और अगर किसी को ठेस पहुंची है तो इसके लिए हम माफी मांगते है। वहीं फिल्म मेकर्स ने ये भी कहा था कि वो फिल्म में दिखाए गए ऐसे कंटेट को करेंगे और जब तक ये पूरी तरह से एडिट नहीं हो जाता तब तक के लिए इसे नेटफ्लिक्स से हटा देते हैं। फिल्म में नयनतारा के अलावा सत्यराज, रेडिन किंग्स्ले, कार्तिक कुमार, जय, केएस रविकुमार, कुमारी साचू, और सुरेश चक्रवर्ती ने भी रोल प्ले किया है
संबंधित खबरें
डबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
39 mins agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 hr agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
1 hr ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
3 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
4 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
20 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines