Natasa Stankovic Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक इन दिनों मुंबई में हैं। क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद एक्ट्रेस बेटे अगस्त्य को लेकर सर्बिया चली गई थीं। हालांकि एक महीने बाद ही नताशा बेटे के साथ इंडिया लौट आई हैं। वापस आने के बाद से ही नताशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।
फैंस भी उनके हर अपडेट पर अपनी नजरें बनाए हुए हैं। इस बीच नताशा स्टेनकोविक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने दोस्त अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ दिखाई दे रही हैं। दोनों को साथ में चिल करते देख यूजर्स ने नताशा को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बता दें कि तलाक के बाद जहां हार्दिक पांड्या का नाम ब्रिटिश सिंगर जैस्मिन वालिया के साथ जुड़ रहा है, वहीं नताशा भी अब हार्दिक को भूल अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं। इसका ताजा उदाहरण तब देखने को मिला, जब वे इंडिया लौटते ही सबसे पहले अपने बेस्ट फ्रेंड और दिशा पाटनी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक से मिलने पहुंचीं। बीच में दोनों के अफेयर की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि यह सब बातें महज अफवाह साबित हुईं।
यह भी पढ़ें: मैं अब थक चुका हूं… अंतिम पलों में Anil Mehta ने मलाइका-अमृता को किया था कॉल
अलेक्जेंडर के साथ खुश दिखीं नताशा
नताशा स्टेनकोविक का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें जिम आउटफिट पहने जिम से निकलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में उनके साथ अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक भी दिखाई दे रहे हैं। दोनों साथ में काफी खुश नजर आ रहे हैं। नताशा के चेहरे की मुस्कुराहट देखकर साफ जाहिर हो रहा है कि हार्दिक से अलग होने के बाद उन्होंने नया साथी ढूंढ लिया है, जिसके साथ वे इन दिनों स्पॉट हो जाती हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे ट्रोल
उधर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स ने नताशा स्टेनकोविक को निशाने पर ले लिया है। यूजर्स वीडियो पर अपने अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘इसको भी हार्दिक की वाइफ ही चाहिए थी?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘नया कपल।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये दोनों मुंहबोले भाई-बहन हैं।’ इस तरह से कुछ सोशल मीडिया यूजर्स नताशा स्टेनकोविक को ट्रोल कर रहे हैं, तो कुछ उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
3 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
3 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
5 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
5 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
7 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
8 hrs agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
16 hrs agoDrishyam 3 Advance Booking: 'दृश्यम 3' ने मेकर्स की कराई चांदी-चांदी, एडवांस बुकिंग में करोड़ों का किया कलेक्शन
21 hrs agoKoffee With Karan 9 OTT: कब और कहां देखें 'कॉफी विद करण 9'? करण जौहर ने आखिरी सीजन का किया ऐलान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines