पति के मुकाबले कुछ भी नहीं Natasa Stankovic की संपत्ति, फिर भी जीती हैं लग्जरी लाइफ, कहां से करती है कमाई?

Natasa Stankovic: नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या को लेकर खबरों को बाजार ठंडा होने का नाम ही नहीं ले रहा। दोनों को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं और दोनों ही लाइमलाइट में बने हुए हैं। इस बीच हम आपको बता रहे हैं कि नताशा की कमाई का जरिया क्या है?

Natasa Stankovic, Hardik Pandya

Natasa Stankovic, Hardik Pandya

विज्ञापन

Natasa Stankovic: गॉसिप गलियारों में इन दिनों हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और नताशा स्टेनकोविक के तलाक की खबरें जोरों पर हैं। सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। एक तरफ जहां कपल को लेकर कहा जा रहा है कि दोनों अलग रह रहे हैं और तलाक लेने वाले हैं, तो दूसरी तरफ खबरें हैं कि दोनों के बीच सब ठीक है। हालांकि सच्चाई क्या है ये तो सिर्फ हार्दिक और नताशा ही जानते हैं?

लाइफस्टाइल में कोई कमी नहीं

ये तो सभी को पता है कि नताशा बेहद लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं। इतना ही नहीं बल्कि एक मॉडल, डांसर और एक्ट्रेस होने के बावजूद नताशा के पास कमाई के बेहद कम सोर्स हैं, लेकिन फिर भी उनके लाइफस्टाइल में कोई कमी नहीं आती। जी हां, नताशा बेहद लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं। दरअसल, अकेले हार्दिक की ही कुल नेटवर्थ (Hardik Pandya Networth) 91 करोड़ से भी ज्यादा की है। वहीं, अगर नताशा की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस अपने विज्ञापन और इंस्टाग्राम के प्रमोशन के जरिए अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @natasastankovic__

इंस्टाग्राम पर इतने लोग करते हैं फॉलो

बता दें कि नताशा के इंस्टाग्राम पर 3.8M फॉलोअर्स हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, नताशा की नेटवर्थ 20 करोड़ रुपये हैं, जिसके हिसाब से एक्ट्रेस की संपत्ति अपने पति से बेहद कम है, लेकिन वो फिर भी गजब का लाइफस्टाइल जीती हैं। वहीं, अगर नताशा की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने साल 2013 में डेब्यू किया था और उनकी पहली फिल्म सत्याग्रह थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने अरिमा नांबी, एक्शन जैक्सन, फुकरे रिटर्न्स, जीरो के अलावा कई फिल्मों में नजर आई हैं। खबरों की मानें तो ये कपल 30 करोड़ के घर में रहता है। ना सिर्फ करोड़ों का घर बल्कि इनके पास लग्जरी कारें भी हैं। हालांकि अब दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हर कोई इनके बारे में बात कर रहा है, लेकिन फिलहाल कुछ भी साफ नहीं हुआ है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर माजरा क्या है?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @natasastankovic__

विज्ञापन

जोरों से हो रही चर्चा

नताशा ने जबसे अपने इंस्टाग्राम से हार्दिक का सरनेम हटाया है, तबसे लोग कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं हैं। हालांकि जब नताशा से इन रूमर्स के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया और वो साइड से निकलती नजर आई। बता दें कि इन दिनों हार्दिक भी इंडिया में नहीं हैं, ऐसे में अब कपल के अलग होने की इन खबरों को ज्यादा हवा मिल रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ