तंबाकू, बीड़ी और सिगरेट बेचते थे Jr. NTR के दादा, सिनेमा का वो सुपरस्टार, जिसने 17 बार कृष्ण बनकर लोगों के दिलों पर किया राज

N. T. Rama Rao Birthday Special: आज यानी 28 मई को जूनियर एनटीआर के दादा, सीनियर एनटीआर का जन्मदिन है। एनटीआर ना सिर्फ एक कमाल के अभिनेता थे बल्कि वो एक शानदार राजनेता और कमाल के इंसान भी थे।

N. T. Rama Rao

N. T. Rama Rao

N. T. Rama Rao Birthday Special: आज यानी 28 मई को सिनेमा के उस सुपरस्टार का जन्मदिन है, जिन्हें देखने के लिए लोग सड़कों पर ही बैठ जाते थे। ना सिर्फ अभिनेता बल्कि राजनेता बनकर भी उन्होंने लोगों के दिलों पर राज किया। दरअसल, हम बात कर रहे हैं जूनियर एनटीआर के दादा सीनियर एनटीआर की। सीनियर एनटीआर का पूरा नाम नंदमुरी तारक रामा राव था। नंदमुरी तारक रामा राव ना सिर्फ एक कमाल के अभिनेता थे बल्कि वो एक शानदार राजनेता होने के साथ-साथ कमाल के इंसान भी थे।

विज्ञापन

रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया ये काम

सीनियर एनटीआर की लाइफ बिल्कुल भी आसान नहीं थी। उन्होंने अपनी लाइफ में कई चुनौतियों का सामना किया है। भले ही आज वो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें आज भी लोगों के जहन में हैं। एक टाइम ऐसा भी था जब सीनियर एनटीआर तंबाकू, बीड़ी और सिगरेट का काम भी किया करते थे। दरअसल, अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्होंने दूध सप्लाई करने का काम शुरू किया और इसके साथ ही वो मेस में भी काम करने लगे, लेकिन इससे उन्हें कुछ खास लाभ नहीं मिला। इसलिए उन्होंने इस काम को छोड़ दिया और तंबाकू, बीड़ी और सिगरेट का काम करने लगे।

विज्ञापन
Nandamuri Taraka Rama Rao

Nandamuri Taraka Rama Rao

पहली ही फिल्म से किया धमाका

जब सीनियर एनटीआर को लगा कि इस सबसे कुछ नहीं होने वाला, तो उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने की सोची और साल 1949 में पहली बार वो पुलिस अधिकारी के किरदार में फिल्म ‘देशम’ में नजर आए। लोगों को उनकी एक्टिंग बेहद पसंद आई थी और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सीनियर एनटीआर एक के बाद एक फिल्में करते गए और उन्हें पॉपुलैरिटी मिलती गई।

विज्ञापन
Nandamuri Taraka Rama Rao

Nandamuri Taraka Rama Rao, image credit- Google

17 बार पर्दे पर बने कृष्ण 

जहां साल 1949 से 1982 के बीच सीनियर एनटीआर 292 फिल्मों में काम कर चुके थे, तो वहीं अपने करियर में उन्होंने करीब 17 बार कृष्ण का रोल निभाया और वो राम बनकर भी वो लोगों के दिलों पर छाए। इसके बाद धीरे-धीरे एनटीआर ने राजनीति का रुख किया और वो ब्रैंड एनटीआर बनकर दुनिया के सामने आए। लोगों पर एनटीआर इस कदर हावी हो रहे थे कि हर किसी की जुबान पर उस वक्त एनटीआर का ही नाम हुआ करता था।

विज्ञापन

पोते को दे दिया अपना नाम

इसके बाद एनटीआर ने अपना नाम अपने पोते को दे दिया। जी हां, एनटीआर ने अपने पोते तारक यानी नंदामुरी तारक रामा राव जूनियर को अपना नाम दे दिया था, जिसके बाद से तारक को जूनियर एनटीआर के नाम से लोग पहचानने लगे। जूनियर एनटीआर भी अपने दादा के नक्शे कदमों पर चल रहे हैं और आज उनका भी एक अलग ही फैन बैश है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ