2 घंटे 35 मिनट की वो एक्शन-थ्रिलर फिल्म, जिसकी कहानी पर आया दर्शकों का दिल, फिर भी बजट निकालने में रही नाकामयाब

Action Thriller Film: आज हम आपको उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसकी कहानी ने लोगों का दिल छू लिया था, लेकिन ये अपना बजट भी नहीं निकाल पाई. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है?

Dacoit

Dacoit. image credit- social media

Action Thriller Film: सिनेमा की कई ऐसी फिल्में हैं, जो एक्शन-थ्रिलर से भरी हुई है. पर्दे पर कई बार ऐसी कहानियां आ जाती हैं, जो लोगों का दिल तो छू लेती हैं, लेकिन कमाई करने में नाकामयाब रहती हैं. आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई थी, लेकिन फिर भी इस फिल्म ने लोगों का दिल जीत लिया था. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है?

विज्ञापन

एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘डकैत’

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘डकैत’ है. इस फिल्म का कुल बजट लगभग 62 से 70 करोड़ रुपये है. फिल्म ने अपने लाइफटाइम रन में दुनियाभर में कुल 56.87 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिसमें भारत में करीब 36.69 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन शामिल है.

विज्ञापन

फिल्म का वर्डिक्ट ‘एवरेज’

ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बजट वसूल नहीं कर पाई थी और इस कारण इस फिल्म का वर्डिक्ट ‘एवरेज’ (औसत) रहा है, लेकिन फिर भी फिल्म को लोगों ने प्यार दिया है. जी हां, इस फिल्म की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आई है. फिल्म ‘डकैत’ का नाम भले ही एक डकैती से जुड़ा हो, लेकिन ये असल में एक इमोशनल लव स्टोरी (प्यार, धोखा, और नफरत) पर बेस्ड कहानी है.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी ‘हरि’ (अदिवी शेष) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक ऐसे अपराध के लिए 13 साल जेल में बिताने पड़ते हैं, जो उसने किया ही नहीं था. हरि को जेल भेजने वाली कोई और नहीं बल्कि उसकी प्रेमिका ‘सरस्वती’ (मृणाल ठाकुर) होती हैं. जेल से भागने के बाद हरि के मन में सिर्फ बदला लेने की आग होती है, लेकिन फिर कहानी में ऐसा मोड़ आता है कि दोनों को मिलकर अलग ही प्लानिंग करनी पड़ती है. फिल्म की आगे की कहानी जानने के लिए आप इस फिल्म को देख सकते हैं. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ