Rakhi Sawant पर हुआ अटैक, हॉस्पिटल के कमरे में घुसा शख्स, ड्रामा क्वीन की जान को बड़ा खतरा

Rakhi Sawant: राखी सावंत को लेकर उनके पहले एक्स पति ने बड़ा दावा किया है। जी हां, रितेश का कहना है कि राखी की जान को खतरा है और हॉस्पिटल में उनके ऊपर अटैक हुआ है। इसलिए राखी को एक सीक्रेट जगह पर रखा गया है।

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant: बीते दिन यानी 27 मई को ऑपरेशन के बाद पहली बार राखी सावंत का वीडियो नजर आया, जिसमें राखी दर्द से परेशान नजर आईं। राखी के इस वीडियो को उनके पहले एक्स पति रितेश सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। वहीं, अब रितेश ने राखी को लेकर बड़ा दावा कर दिया है। जी हां, राखी के पहले एक्स पति का कहना है कि राखी की जान को खतरा है और उन पर अटैक हुआ है।

विज्ञापन

वीडियो शेयर कर दी जानकारी

दरअसल, रितेश ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर दावा किया है कि राखी की जान को खतरा है। जी हां, अपने वीडियो में रितेश ने कहा कि राखी को फिलहाल अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और उन्हें सीक्रेट प्लेस पर रखा गया है। रितेश ने कहा कि जब राखी हॉस्पिटल में थी, तो उनके ऊपर अटैक हुआ था। इतना ही नहीं बल्कि रितेश ने कहा कि ये सब उनको जान से मारने के लिए किया गया।

विज्ञापन

हॉस्पिटल के कमरे में घुसा शख्स

रितेश ने कहा कि कोई बंदा मेरा नाम लेकर राखी से मिलने के लिए रिसेप्शन पर बैठा था, जिसके बारे में मैं कुछ नहीं जानता था और राखी के कमरे में कोई घुसा और उन्हें मारने की कोशिश की। रितेश ने कहा कि मैं बता नहीं सकता, लेकिन उन्हें सीक्रेट प्लेस पर रखा है। वहीं, अब रितेश का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन

यूजर्स ने बताया झूठ

एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि अब ये क्या नया ड्रामा है। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि क्या चल रहा है? तीसरे यूजर ने लिखा कि और कितना झूठ बोलोगे। एक और यूजर ने कहा कि अब तो इनके झूठ की हद ही हो गई। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर रितेश के वीडियो पोस्ट पर कर रहे हैं। बता दें कि बीते दिन रितेश ने राखी का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें राखी की हालत ठीक नहीं लग रही थी।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Md Kaif Md Kaif (@pinkvilla_v)

राखी ने ट्यूमर की करवाई सर्जरी

हालांकि ये वीडियो सर्जरी के बाद का पहला वीडियो है। एक तरफ जहां लोग राखी को ट्रोल करने से पीछे नहीं हट रहे, तो दूसरी ओर कुछ लोग राखी के जल्दी ठीक होने की भी दुआ कर रहे हैं। बता दें कि राखी सावंत को सीने और पेट दर्द की शिकायत के बाद हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। इसके बाद उन्हें ट्यूमर होना बताया गया और अब राखी ने इसकी सर्जरी करवाई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ