Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘O Romeo ’ पर नहीं लगेगी रोक, कोर्ट का आया बड़ा फैसला, जानिए रिलीज डेट

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म 'ओ रोमियो' रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़े में पड़ गई थी. लेकिन फिल्म ने यह लड़ाई जीत ली है और 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Author
Edited By : Shahzad Khan Updated: Feb 9, 2026 23:17
o romeo
कब रिलीज होगी 'ओ रोमियो'

शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज से पहले ही  काफी चर्चा में बनी रही थी.  फिल्म ‘ओ रोमीयो’ में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी भूमिकाओं अहम किरदार निभा रही है. लेकिन यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही कानूनी पचड़े में पड़ गई थी. लेकिन फिल्म ने अपनी कानूनी जंग जीत ली है. दरअसल, मुंबई की एक अदालत ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने वाली याचिका खरिज कर दिया है. इसका मतलब साफ है कि शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमीयो’ अपने तय रिलीज डेट पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ का मुकेश अंबानी-नीता अंबानी से क्या है कनेक्शन? Ranveer Singh की फिल्म के ट्रेलर पर आया बड़ा अपडेट

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’

आपको बता दें कि शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रही है. हाल ही ‘ओ रोमियो’ का एक नया गाना ‘पान की दुकान’ रिलीज हुआ है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इस गाने में शाहिद कपूर के डांस मूव्स काफी लोगों को खूब अच्छे लग रहे है. आपको बता दें कि ‘पान की दुकान’ गाने में शाहिद के साथ दिशा पाटनी भी नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें: ‘मैं उन लोगों में से नहीं…,’धुरंधर’ में ‘रंभा हो’ के रीमेक पर उषा उत्थुप का आया रिएक्शन

---विज्ञापन---

कोर्ट ने ‘ओ रोमियो’ पर रोक लगाने से किया इनकार

शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर मुंबई सिटी कोर्ट अपना फैसला सुनाया है. दरअसल फिल्म को लेकर कोर्ट में एक याचिकी दायर की गई थी, जिसमें कहा गया था कि फिल्म उनके दिवंगत पिता हुसैन शेख उर्फ हुसैन उस्तरा की जिंदगी से मिलती-जुलती है. दरअसल यह याचिका हुसैन शेख की बेटी सनौबर शेख ने किया था. इसी पर मुंबई सिटी कोर्ट ने फैसला सुनाया है और कहा है कि फिल्म की रिलीज पर कोई रोक नहीं लगेगी. इतना ही नहीं कोर्ट ने सनौबर शेख की याचिका को खारिज कर दिया है. इसका मतलब साफ है कि शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है. अब देखने वाली बात यह होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल करती है.

First published on: Feb 09, 2026 11:17 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.