Mrunal thakur recalls audition days: फिल्म सीता रामम, लस्ट स्टोरीज में अपनी एक्टिंग के लिए जाने जानी वाली मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी फिल्म ‘हाय नैना’ को लेकर चर्चा में हैं। मृणाल मे हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी फिल्म और परफॉर्मेंस को लेकर बात की है।
मृणाल ने बातचीत के दौरान ये भी बताया कि आज लोग उनकी एक्टिंग और परफॉर्मेंस की तारीफ करते हैं, लेकिन एक समय था जब लोग उन्हें बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा था।
फोटोग्राफर ने कहा था ‘गांव की लड़की’
मृणाल ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए बताया कि जब वो ऑडिशन्स दे रही थीं तो एक फोटोग्राफर ने उन्हें ‘गांव की लड़की’ कहकर बुलाया था। यहां तक कि उन्हें ये एहसास दिलाया गया था कि वो एक एक्ट्रेस की तरह नहीं दिखती हैं।
मेकर्स ने उठाया था मृणाल के सेक्सी होने पर सवाल
मृणाल ने बताया कि उन्हें मेकर्स ने कहा कि वो उन्हें सेक्सी नहीं लगती। इस बात पर मृणाल ने कहा था कि वो सेक्सी नहीं होंगी, लेकिन अगर किसी कैरेक्टर में उन्हें सेक्सी दिखना पड़े तो वो जरूर सेक्सी दिखेंगी। इसके लिए उन्हें बस स्क्रीन टेस्ट यानी स्क्रीन के सामने आने की जरूरत है।
मोटापे को लेकर भी ट्रोल हो चुकी हैं मृणाल
मृणाल ने बताया कि उन्हें वेट लूज करने की सलाह मिलती थी ताकि वो सेक्सी दिखें। मृणाल ने बताया कि उन्हें कर्वी फिगर को लेकर ट्रोल किया जाता था। मगर, उन्होंने अपने बॉडी और वेट को प्राउड की तरह लिया।
एक्ट्रेस ने बताया अपनी वजन को लेकर कभी परेशान नहीं हुई। स्लिम दिखने से ज्यादा जरूरी है कि वो हेल्दी और फिट दिखें।
ट्रेन से कूदकर जान देना चाहती थीं मृणाल
मृणाल जब करियर बनाने के लिए मुंबई आई थी तो उन्हें बहुत स्ट्रगल करना पड़ा था। ऑडिशन के भटकते हुए उनकी लाइफ में ऐसा भी समय आया था, जब वो बुरी तरह टूट चुकी थी।
एक्ट्रेस को जान देने के ख्याल आने लगे थे, क्योंकि वो फेल होकर घर वापस नहीं जाना चाहती थीं। आखिरकार एक्ट्रेस ने खुद को संभाला और कोशिश करती रहीं।
अगली फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ दिखेंगी मृणाल
आने वाले दिनों में मृणाल ठाकुर विजय देवरकोंडा के साथ अपनी अगली फिल्म ‘फैमिली स्टार’ में दिखाई देंगी। फिल्म में दिव्यांश कौशिक और अजय घोष मुख्य किरदार में दिखेंगे। ये फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
15 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
17 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
18 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
19 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines