कौन हैं Manika Vishwakarma? जिनके सिर सजा 74वें मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज

Manika Vishwakarma Miss Universe India 2025: राजस्थान के जयपुर में चल रहे मिस यूनिवर्स इंडिया में मनिका विश्वकर्मा विनर बन गई हैं। गंगानगर की रहने वाली मनिका ने जीत पर अपनी खुश जाहिर करते हुए अपने परिवार का शुक्रिया अदा किया है। चलिए आपको भी बताते हैं आखिर मनिका विश्वकर्मा कौन हैं?

Manika Vishwakarma

Photo Credit- Instagram

विज्ञापन

Manika Vishwakarma Miss Universe India 2025: राजस्थान के जयपुर में हुए मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 में मनिका विश्वकर्मा जीत गई हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। राजस्थान के ही गंगानगर की रहने वालीं मनिका ने अपनी मॉडलिंग की शुरुआत दिल्ली से की। इसके साथ ही मिस यूनिवर्स इंडिया बनने से पहले मनिका मिस राजस्थान का ताज भी अपने नाम कर चुकी हैं। चलिए उनके बारे में कुछ अहम बातें जानते हैं।

यह भी पढ़ें: Sushmita Sen ने मनाया ऐतिहासिक जीत का जश्न, 31 साल पहले 18 साल की लड़की बनी थी Miss Universe

विज्ञापन

मिस यूनिवर्स इंडिया बनीं गंगानगर की मनिका

मनिका को जब मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज पहनाया गया तब वो खुशी के साथ-साथ काफी इमोशनल भी दिखाई दीं। ऑडियंस ने जोरदार तालियों के साथ मनिका को खूब सराहाया। वहीं भारत में इस ताज को जीतने के बाद मनिका अब इस साल के आखिर में थाईलैंड में होने वाले 74वें मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में भारत की तरफ से भाग लेंगी।

जीतने के बाद क्या बोलीं मनिका?

मिस यूनिवर्स इंडिया के ताज को जीतने के बाद मनिका ने एएनआई से बातचीत करते हुए कहा, ‘इस वक्त जो मुझे महसूस हो रहा है वो वाकई अद्भुत है। मिस यूनिवर्स इंडिया के खिताब को जीतने की जर्नी भी काफी शानदार रही है। इसके लिए मैं अपने माता-पिता, दोस्त और गुरुओं का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। उन्हीं के विश्वास की वजह से मैं आज इस मुकाम पर पहुंच पाई हूं।’

कौन हैं मनिका विश्वकर्मा?

मानिका वैसे तो गंगानगर की रहने वाली हैं लेकिन फिलहाल वो दिल्ली में रह रही हैं। मॉडलिंग के साथ-साथ मानिका पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन कर रही हैं। क्लासिकल डांस और आर्ट में भी मानिका को काफी इंटरेस्ट है। वहीं वो अपनी लाइफ में मॉडलिंग, डांस और पढ़ाई को बेहद अच्छे ढंग से मैनेज करती हैं। अब वो भारत का नाम रोशन करने के लिए थाईलैंड में होने वाले मिस यूनिवर्स में पार्टिसिपेट करेंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ