Mamukkoya Passes Away: नहीं रहे मलयालम एक्टर मामूकोया, 76 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

Mamukkoya Passes Away

Mamukkoya Passes Away

विज्ञापन

Mamukkoya Passes Away: मलयालम अभिनेता मामूकोया का बुधवार को हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। पॉपुलर एक्टर मामूकोया 76 साल के थे और कोझिकोड के एक अस्पताल में एक्टर ने अंतिम सांस ली है। अभिनेता के निधन से हर कोई दुखी है और पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, मलयालम एक्टर मामूकोया फुटबॉल से जुड़े एक समारोह में भाग लेने गए थे, जहां वो बेहोश हो गए। इसके बाद एक्टर को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक्टर का इलाज चल रहा था।

विज्ञापन

76 साल की उम्र में मामूकोया ने दुनिया को कहा अलविदा

सूत्रों की मानें तो खबर थी कि इलाज के दौरान एक्टर के हालत स्थिर थी और कथित तौर एक्टर का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। हास्य अभिनेता 76 साल के थे और अब उन्होंने इस दुनिया को दिल का अलविदा कह दिया है।

1979 में थिएटर से की अभिनय करियर की शुरुआत

बता दें कि अस्पताल में मामूकोया वेंटिलेटर पर थे और इनका इलाज किया दा रहा था, लेकिन एक्टर की हालत में सुधार नहीं हुआ और इसके बाद उन्होंने बुधवार को अंतिम सांस ली। साल 1979 में मामूकोया ने थिएटर से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। एक हास्य अभिनेता के रूप में मामूकोया ने अपनी बेहद अच्छी खासी पहचान बनाई।

450 से ज्यादा मलयालम फिल्मों में निभाया शानदार किरदार

बता दें कि मलयालम अभिनेता मामूकोया ने अपने फिल्मी करियर में 450 से ज्यादा मलयालम फिल्मों में अपने किरदार से लोगों का दिल जीता है। मामूकोया के अभिनय का मुख्य आकर्षण मालाबार बोली और उनका शारीरिक कद होता था, वो हमाशा ही अपने अंदाज से लोगों को हंसने के लिए मजबूर कर ही देते थे।

विज्ञापन

फ्रांसीसी फिल्म से भी जीता लोगों का दिल

साल 2022 में आई एक्टर विक्रम की फिल्म ‘कोबरा’ में मामूकोया ने अपने किरदार से लोगों के दिलों में अलग जगह बनाई। इतना ही नहीं बल्कि फ्रांसीसी फिल्म ‘फ्लैमेंस ऑफ पैराडाइज’ में भी मामूकोया ने अपने अभिनय का शानदार जलवा दिखाया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ