ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक ऐसी मूवी दस्तक देने वाली है, जिसे देखने के बाद आपको डर के साथ मजा आने वाला है. इस मूवी को लोगों ने सिनेमाघरों में खूब प्यार दिया था. फिल्म थिएटर रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में बनी रही थी. वहीं अब यह मूवी ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है, जिसके बाद से ही फैंस मूवी को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.
इस फिल्म की कहानी आपको पूरे टाइम बोर नहीं होने देने वाली है. यह मूवी बीते महीने सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी, जो अब ओटीटी पर कब्जा जमाने आ रही है. इस मूवी की कहानी रहस्यों और रोमांच से भरी हुई है.
यह भी पढ़ें: Netflix पर आते ही छाई ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, परिणीति चोपड़ा की मूवी से छीना नंबर-1 का ताज
किस ओटीटी पर आएगी ‘धूमकेतु’
अगर आपको टाइम ट्रैवल और लूप वाली फिल्में देखना पसंद है, तो यह सस्पेंस-थ्रिलर वाली फिल्म आपको काफी पसंद आने वाली है. इस मलयालम फिल्म ने दर्शकों को अपना दिवाना बना दिया था हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, उसका टाइटल ‘धूमकेतु’ (Dhoomakethu) है.
ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार मलयालम सिनेमा की फिल्म ‘धूमकेतु’ के मेकर्स मूवी को ओटीटी पर लाने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार यह मूवी 23 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है. हालांकि, अभी तक फिल्म के मेकर्स की ओर से मूवी की ओटीटी रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
सिनेमाघरों में कब रिलीज हुई थी फिल्म?
आपको बता दें कि मलयालम सिनेमा की यह मूवी 23 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. लेकिन यह मूवी कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. लेकिन फिल्म के मेकर्स उम्मीद कर रहे हैं कि यह मूवी ओटीटी पर कुछ कमाल कर सकती है. फिल्म की ओटीटी रिलीज की खबर सामने आने के बाद से ही फैंस मूवी देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
51 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines