हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Malaika Arora ने खुद को किसकी बताया 'सरोगेट मां'? इंटरव्यू में किया रिवील

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए हैं। उन्होंने खुद को आखिर किसकी सरोगेट मां बताया है, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Malaika Arora

बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश बहनों की जोड़ी में शुमार मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा के बीच का रिश्ता सिर्फ बहनों का नहीं बल्कि मां-बेटी जैसा भी रहा है। हाल ही में सिबलिंग्स डे के मौके पर मलाइका ने अपनी छोटी बहन अमृता के साथ अपने बचपन और जवानी के दिनों की कुछ अनकही बातें शेयर कीं, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया है।

मलाइका अरोड़ा ने खुद को बताया ‘सरोगेट मदर’

एक इंटरव्यू में मलाइका ने खुलकर बताया कि उन्होंने अमृता की परवरिश किस तरह एक मां की तरह की। उनका कहना है कि वो हमेशा अमृता की देखभाल में लगी रहती थीं, चाहे स्कूल का बैग पैक करना हो या किसी से झगड़ा हो, हर मोर्चे पर वो आगे रहती थीं। उन्होंने बताया कि अमृता कभी उन्हें नाम से नहीं बुलाती थीं, हमेशा ‘दीदी’ कहकर पुकारती थीं और हर छोटी-बड़ी जरूरत में उनके पास भागकर आती थीं।

विज्ञापन

बचपन के दिनों को मलाइका ने किया याद

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत करते हुए मलाइका अरोड़ा ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा कि अमृता के साथ उनका रिश्ता सिर्फ बहनों जैसा नहीं बल्कि एक सरोगेट मां जैसा था। उन्होंने न सिर्फ अमृता की देखभाल की बल्कि हर मौके पर उसे अपने साथ रखा। यहां तक कि मलाइका की पहली डेट पर भी अमृता उनके साथ ‘प्लस वन’ बनकर गई थीं।

उन्होंने कहा कि जब तक अमृता की खुद की दोस्ती नहीं बनी, वो उनके ही दोस्तों के साथ समय बिताती थीं। स्कूल से लेकर कॉलेज और फिर एमटीवी के दिनों तक अमृता का मलाइका की जिंदगी में हमेशा खास स्थान रहा। उन्होंने बताया कि अमृता बेहद प्यारी और मासूम थीं और उनकी जरूरतों का ध्यान रखना मलाइका के लिए एक आदत बन गई थी।

विज्ञापन

हालांकि अब अमृता ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है और अपनी निजी जिंदगी में बिजी हैं, वहीं मलाइका अभी भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं।

‘हिप हॉप इंडिया’ में नजर आ रहीं मलाइका

फिलहाल मलाइका अरोड़ा ‘हिप हॉप इंडिया सीजन 2’ में बतौर जज नजर आ रही हैं, जिसमें उनके साथ कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा भी हैं। ये डांस रियलिटी शो 14 मार्च से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहा है और इसे होस्ट कर रहे हैं मनीषा रानी और विकेड सनी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: अपूर्वा मखीजा ने पैप्स की आखों में कैसे झोंकी धूल? इस तरह पुलिस स्टेशन से निकली थीं बाहर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola