IND vs NZ: न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से ऋतुराज गायकवाड़ का बाहर होना लगभग तय, ये रही बड़ी वजह

IND vs NZ: वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के बाद अब भारतीय टीम को आगामी वनडे सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलनी है. इस सीरीज के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को टीम इंडिया से बाहर किया जा सकता है.

Ruturaj Gaikwad/ Image Source: ANI

Ruturaj Gaikwad/ Image Source: ANI

India vs New Zealand: भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की खेली गई वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है. इस सीरीज के बाद भारतीय टीम को आगामी वनडे सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है. 4 नवंबर से भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए आमने सामने होंगी. हालांकि इस सीरीज के लिए ऋतुराज गायकवाड़ का पत्ता साफ हो सकता है. इसकी बड़ी वजह भी सामने आई है.

विज्ञापन

ऋतुराज गायकवाड़ का कट सकता है पत्ता

गायकवाड़ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया. शुरुआती दो मैच में उन्हें बल्लेबाजी करने का ज्यादा मौका नहीं मिला और वह नाबाद पवेलियन लौटे. वहीं, तीसरे मैच में उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. हालांकि इसके बाद भी उनका पत्ता साफ हो सकता है. दरअसल उन्हें श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में मौका मिला था. अय्यर एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान में थे, क्योंकि उन्हें भारतीय टी-20 टीम की जिम्मेदारी दी गई थी.

विज्ञापन

ऐसे में उन्हें वनडे सीरीज से बाहर रखा गया था. लेकिन न्यूजीलैंड दौरे पर उन्हें मौका मिल सकता है. ऐसे में गायकवाड़ के बाहर होने की संभावनाएं अधिक हैं. अय्यर वनडे टीम के नियामित खिलाड़ी हैं और वह नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हैं. वहीं दूसरी ओर गायकवाड़ टीम से अंदर-बाहर होते रहते हैं. इसलिए पलड़ा अय्यर का ही भारी नजर आ रहा है.

4 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच खेला जाएगा. वहीं, सीरीज का आखिरी मैच 15 नवंबर को खेला जाना है. इसके बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा.

विज्ञापन

कैसा रहा है गायकवाड़ का प्रदर्शन?

गायकवाड़ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में नाबाद 13 रन बनाए हैं, जबकि दूसरे मैच में उन्होंने नाबाद 31 रनों की पारी खेली. इसके बाद तीसरे मैच में उन्होंने 57 रनों की पारी खेली थी. गायकवाड़ ने 12 वनडे मैचों में 36.55 की औसत के साथ 329 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने 23 टी-20 मैच में 633 रनों को अपने नाम किया है.

वहीं, श्रेयस अय्यर की बात करें तो गायकवाड़ की तुलना में वह ज्यादा अनुभवी हैं. उन्होंने 14 टेस्ट मैच में 811 रन भारत के लिए बनाए हैं, जबकि 82 टी-20 मैच में उन्होंने 45.44 की औसत के साथ 3136 रन बनाए हैं. इसके अलावा 67 टी-20 मैच में अय्यर ने 1513 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ