अपूर्वा मखीजा ने पैप्स की आखों में कैसे झोंकी धूल? इस तरह पुलिस स्टेशन से निकली थीं बाहर

‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ विवाद के बाद अपूर्वा मखीजा ने अपना पहला वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे उन्हें कितनी सारी चीजों का एक साथ सामना करना पड़ा है। आइए जानते हैं…

Apoorva Mukhija

Apoorva Mukhija

अपूर्वा मखीजा ने ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ विवाद के बाद अब सोशल मीडिया पर कमबैक कर लिया है। इसको लेकर अपूर्वा ने बीते दिन यानी 9 अप्रैल को अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कई सारी बातों का जिक्र किया है। इसी वीडियो में अपूर्वा ने ये भी बताया कि इस विवाद के बाद जब उनपर एफआईआर हुई थी और वो पुलिस स्टेशन गई थीं, तो पैप्स से बचते हुए कैसे बाहर निकली थीं? आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

विज्ञापन

अपूर्वा ने लगाया अपना दिमाग

दरअसल, अपूर्वा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उन्होंने बताया है कि जब मैं पुलिस स्टेशन गई और अपना स्टेटमेंट देने के बाहर आना था तो हमें पता लगा कि बाहर बहुत सारे पैप्स हैं। उस वक्त मैंने अपने दिमाग का पूरा इस्तेमाल किया और एक कमाल का तरीका निकाला कि पैप्स की आंखों में धूल झोंकनी है और मैंने डिसाइड किया कि मैं और मेरी दोस्त अपने कपड़े एक-दूसरे के साथ बदलने वाले हैं।

विज्ञापन

दोस्त के संग बदले कपड़े

अपूर्वा ने आगे कहा कि पैप्स को पता है कि मैं पिंक हुडी में अंदर आई हूं, तो अगर मेरी दोस्त मास्क लगाकर, चश्मा पहनकर, मेरी हुडी पहनकर और अपने बाल आगे करके जाएगी, तो पैप्स को लगेगा कि वो अपूर्वा है क्योंकि उसने अपूर्वा के कपड़े पहने हुए हैं। उन्होंने आगे बताया कि मैंने अपनी दोस्त से कहा कि वकील का हाथ पकड़कर चलना, जिससे सबको लगे कि तू ही अपूर्वा है।

दोस्त के पीछे पड़ गए पैप्स

‘रिबेल किड’ ने आगे बताया कि जब मेरी दोस्त गाड़ी के पास जाएगी और अपना मास्क हटाएगी, तो सभी हैरान रह जाएंगे और सोचेंगे कि ये तो बड़े स्मार्ट हैं। मेरी दोस्त जैसे ही बाहर निकलती हैं, तो सारे पैप्स उसे घेर लेते हैं और मैं भी पीछे से निकलती हूं, लेकिन वहां पर एक वुमेन सिगरेट पी रही थी और वो चिल्लाती है कि वो नहीं है अपूर्वा, ये है, इसको पकड़ो। वहीं, अब अपूर्वा का ये वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ