Malaika Arora Father Prayer Meet: 11 सितंबर की सुबह मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता की आत्महत्या की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। अभिनेत्री मलाइका उस वक्त पुणे में थी जब उन्हें ये खबर मिली। एक्ट्रेस के घर सबसे पहले उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान पहुंचे। इस खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। एक के बाद कई सितारे मलाइका के घर धीरे-धीरे पहुंचने लगा। हर कोई इस न्यूज को सुनकर दौड़ा-दौड़ा मलाइका के घर पहुंचा। इस दौरान मलाइका के रूमर्ड बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी पहुंचे। उन्होंने मलाइका को इस दुख की घड़ी में संभाला। शुक्रवार को दिवंगत अनिल मेहा के लिए प्रार्थना सभा रखी गई जिसमें कई सेलेब्स नजर आए। चलिए आपको बताते हैं इस दौरान कौन-कौन पहुंचा।
करीना-करिश्मा मलाइका के घर पहुंचीं
शुक्रवार को मलाइका की मां जॉयस पॉलीकार्प के घर पर ही प्रार्थना सभा रखी गई थी। इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी फ्रेंड मलाइका अरोड़ा का दुख बांटने के लिए पहुंचीं। करीना कपूर अब तक मलाइका के हर सुख-दुख में साथ रही हैं। दोनों के बीच गहरी दोस्ती है, जो कि इस दुख की घड़ी में भी देखने को मिली। करीना के अलावा उनकी बहन करिश्मा भी इस दौरान मलाइका की मां के घर जाते हुए दिखीं। आपको बता दें करिश्मा भी मलाइका अरोड़ा की बेहद करीबी दोस्त हैं। करीना-करिश्मा दोनों बहने मलाइका और अमृता की काफी अच्छी फ्रेंड हैं।
तुषार कपूर-श्वेता बच्चन भी आए नजर
इस दौरान मलाइका अरोड़ा की मां के घर जाते हुए अभिनेता तुषार कपूर और श्वेता बच्चन को भी देखा गया। हालांकि कई सितारे मलाइका के घर अब तक नहीं पहुंचे हैं, जिनमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान जैसे कई नामचीन सेलेब्स शामिल हैं।
देर रात सलमान खान भी मलाइका के घर पहुंचे
आपको बता दें गुरुवार देर रात को अभिनेता सलमान खान को भी मलाइका के घर जाते हुए देखा गया था। सलमान खान अपनी फिल्म सिकंदर की शूटिंग में बिजी थे इसलिए वो ना तो मलाइका के पिता के अंतिम संस्कार में जा पाए थे और ना ही वो उनके घर पर पहले दिन जा पाए थे। सलमान खान जैसे ही अपनी फिल्म से फ्री हुए वो अपनी एक्स भाभी का दुख बांटने के लिए उनके घर पहुंचे।
केस की जांच में जुटी पुलिस
संबंधित खबरें
'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
2 mins ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
13 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
14 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
16 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
17 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
19 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
22 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
23 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
1 day agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines