Malaika Arora Father Death: मलाइका अरोड़ा को लेकर अभी कुछ देर पहले एक दुखद खबर आई है। एक्ट्रेस के पिता अनिल अरोड़ा ने अपने घर से कूदकर आत्महत्या कर ली है। ये सुनते ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। किसी के लिए भी इस खबर पर यकीन कर पाना जरा मुश्किल है। वहीं, अरोड़ा फैमिली इस वक्त बेहद दुखी और अचंभे में है। ये बुरी खबर मिलते ही मलाइका से पहले अरबाज खान (Arbaaz Khan) उनके घर पहुंच चुके हैं।
अरबाज और पूरा खान परिवार पहुंचा मलाइका के घर
मलाइका पुणे में थीं तो उन्हें आने में काफी वक्त लगा। हालांकि, उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान अपना फर्ज निभाते हुए तुरंत मलाइका के घर पहुंच गए और इंसानियत के नाते सभी चीजों को संभालते हुए नजर आए। मलाइका और अमृता की गैर-मौजूदगी में अरबाज खान उनके घर पर आए और सब चीजों का ध्यान रख रहे हैं। इतना ही नहीं पूरी खान फैमिली इस वक्त मलाइका के घर पर है।
घर लौटे सलीम खान और उनकी पत्नी
सोहेल खान (Sohail Khan), उनकी बहन अलवीरा अग्निहोत्री (Alvira Agnihotri), अरबाज खान के माता- पिता सलीम खान (Salim Khan), सुशीला (Sushila), सोहेल के बेटे निर्वाण (Nirvaan) भी इस मुश्किल वक्त में मलाइका के घर पर हैं। हालांकि, कुछ देर बाद ही सलीम खान को अपनी पत्नी के साथ अपने घर वापस लौटते हुए देखा गया है। दरअसल, इस उम्र में उनके लिए ज्यादा देर रुक पाना मुश्किल था और वो चलने-फिरने में भी तकलीफ का सामना कर रहे थे। ऐसे में वो अपनी एक्स बहू के पिता के अंतिम दर्शन कर और उनके परिवार संग दुख बांट कर लौट गए।
यह भी पढ़ें: Video: Malaika Arora पहुंचीं घर, पिता के निधन की खबर सुन नहीं थम रहे आंसू
अर्जुन कपूर दिखे मलाइका के घर
साथ ही बाकी बॉलीवुड सेलेब्स भी मलाइका के घर एक-एक कर पहुंच रहे हैं। एक्ट्रेस और सिंगर सोफी चौधरी (Sophie Choudry) भी मलाइका के घर आते हुए नजर आई हैं। अभी तो बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां अरोड़ा परिवार को इस मुश्किल वक्त में सहारा देते हुए नजर आएंगी। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) भी ब्रेकअप रूमर्स के बीच ये दुखद खबर सुनते ही भागे चले आए हैं।
संबंधित खबरें
'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
1 hr agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
2 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
11 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
14 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
15 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
16 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
18 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
20 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
21 hrs agoEntertainment News LIVE: जूनियर एनटीआर की 'ड्रैगन' की रिलीज डेट आई सामने, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक दे रही फिल्म
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines