हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पूरे परिवार के साथ Jawan देखना चाहता है ये सुपरस्टार, Shahrukh Khan ने कहा- 'जब भी देखो...'

विज्ञापन
Mahesh Babu Tweet

Mahesh Babu Tweet: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 7 सितंबर को फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म के लिए आम आदमी ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी बेहद एक्साइटेड हैं।

साथ ही फिल्म के लिए सभी किंग खान को बधाई भी दे रहे हैं। इस बीच अब साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने भी किंग खान को फिल्म के लिए बधाई दी और कहा कि वो अपने पूरे परिवार के साथ फिल्म देखेंगे।

यह भी पढ़ें- न्यूज24 के सवाल का जवाब दें और फ्री में पाएं Jawan देखने का मौका

विज्ञापन

महेश बाबू ने शाहरुख खान को दी बधाई

दरअसल, साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने शाहरुख खान को फिल्म जवान के लिए ट्वीट कर बधाई दी है। महेश बाबू ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि अब जवान का वक्त है। शाहरुख खान की पावर पूरी डिस्प्ले पर है और पूरी टीम को हर जगह ब्लॉकबस्टर सक्सेस के लिए शुभकामनाएं देता हूं। अपनी पूरी फैमिली के साथ फिल्म देखने का इंतजार कर रहा हूं।

किंग खान ने भी दिया जवाब

इतना ही नहीं बल्कि किंग खान ने भी महेश बाबू के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा कि बहुत शुक्रिया मेरे दोस्त। उम्मीद करता हूं कि आपको फिल्म पसंद आएगी। मुझे बताना मैं आउंगा और आपके साथ देखूंगा। आपको और आपके परिवार को प्यार, बिग हग। वहीं, अब शाहरुख खान और महेश बाबू दोनों का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस भी इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन

जवान की स्टारकास्ट

बता दें कि फिल्म जवान को एटली कुमार ने डायरेक्ट और गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है। साथ ही फिल्म में किंग खान के अलावा दीपिका पादुकोण, सुनील ग्रोवर, विजय सेतुपति, नयनतारा, प्रियामणी, सान्या मल्होत्रा अहम किरदार में नजर आने वाली है। वहीं, अब फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola