Lee Joo Sil Passes Away: साउथ कोरिया सिनेमा से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। स्क्विड गेम 2 में वाई हा जून के ह्वांग जून हो की मां पार्क माल सून की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री ली जू सिल का निधन हो गया है। पेट के कैंसर की वजह से ली जू सिल का निधन हुआ। ली जू सिल के निधन से साउथ कोरिया सिनेमा से लेकर इंडियन फैंस तक दुखी हैं।
‘स्क्विड गेम 2’ में नजर आई थीं ली जू सिल
दिग्गज एक्ट्रेस ली जू सिल ने 80 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा है। अभिनेत्री ली जू सिल ना सिर्फ अपने अभिनय बल्कि आवाज से भी फैंस को दिवाना बना लेती थीं। हाल ही में ली जू सिल को नेटफ्लिक्स की हिट सर्वाइवल थ्रिलर सीरीज ‘स्क्विड गेम 2’ में देखा गया।
कब होगा अंतिम संस्कार?
रिपोर्ट्स की मानें तो जानकारी है कि ली जू सिल को पेट का कैंसर था। इतना ही नहीं बल्कि सालों पहले एक्ट्रेस को स्टेज 3 का ब्रेस्ट कैंसर भी था। हालांकि, वो इससे ठीक हो गई थीं, लेकिन जब डॉक्टर ने इसके बारे में बताया था, तो कहा था कि उनके पास ज्यादा टाइम नहीं हैं। ली जू सिल ने हिम्मत नहीं हारी और वो ब्रेस्ट कैंसर से जंग जीत गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि 3 फरवरी को ली जू सिल का अंतिम संस्कार किया जाएगा। शिनचोन सेवरेंस अस्पताल में ली जू सिल को पंचतत्व में विलीन किया जाएगा।
अस्पताल में थी ली जू
आज सुबह करीब 10:20 बजे केएसटी पर उइजोंगबू-सी, सियोल में अपनी दूसरी बेटी के घर पर उनका निधन हो गया। दिवंगत अभिनेत्री को कैथोलिक विश्वविद्यालय के उइजोंगबू सेंट मैरी अस्पताल में इमरजेंसी में एडमिट कराया गया था, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका।
तीन महीने पहले लगा पता
एक्ट्रेस ली जू सिल की एजेंसी ने जानकारी देते हुए कहा कि ली जू लंबे टाइम से पेट के कैंसर से जूझ रही थीं। एजेंसी ने कहा कि करीब तीन महीने पहले उनकी तबीयत खराब हुई थी और उन्हें अस्पताल ले जाएगा गया तो पता लगा कि उन्हें पेट का कैंसर है।
यह भी पढ़ें- Udit Narayan को नहीं कोई पछतावा! फैन को KISS करने के बाद फिर बोले सिंगर, बताया क्या पाना चाहते हैं?
संबंधित खबरें
'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
54 mins agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
1 hr agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
2 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
3 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
4 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
6 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
8 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
11 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
12 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines