साउथ सुपरस्टार मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘एल2 एम्पुरान’ गुरुवार, 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में साबित कर दिया था कि ये अपने ओपनिंग डे पर धमाल मचा देगी। रिलीज होने के बाद कुछ ऐसा ही रिजल्ट देखने को मिला है। ‘एल2 एम्पुरान’ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर मलयालम इंडस्ट्री के हर संभव रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस फिल्म ने न सिर्फ बंपर ओपनिंग ली है बल्कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ का रिकॉर्ड भी तोड़ डाला है। आइए जानते हैं कि ‘एल2 एम्पुरान’ ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है?
‘L2 एम्पुरान’ का ओपनिंग डे कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, मोहनलाल की ‘एल2 एम्पुरान’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 22 करोड़ रुपये से खाता खोला है। इसी के साथ फिल्म ने किसी भी मलयालम फिल्म के पिछले रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड पृथ्वीराज की फिल्म ‘द गोट लाइफ’ के नाम था। साल 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म ने इंडिया में 8.95 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इससे पहले 2019 में ‘लूसिफर’ ने 6.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
मलयालम इंडस्ट्री में बनाएगी नए रिकॉर्ड
रिपोर्ट में बताया गया है कि ‘एल2 एम्पुरान’ ने सभी मलयालम शो में 60% की मजबूत ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। इसमें कोझिकोड और कोच्चि जैसे क्षेत्र मोहनलाल के गढ़ लगभग सभी शो बिग गए। कुल मिलाकर कहा जाए तो ये फिल्म मलयालम इंडस्ट्री के लिए न ए रिकॉर्ड कायम कर सकती है। भले ही ‘एल2 एम्पुरान’ का ओपनिंग डे कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं है लेकिन ये भी सच है कि 2019 तक, किसी भी मलयालम फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ की कमाई नहीं की है।
यह भी पढ़ें: राजीव?मोहनलाल की ‘L2 एम्पुरान’ ने रिलीज होते ही काटा गदर, क्लैश पर क्या बोले ‘सिकंदर’?
अक्षय कुमार की फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड
मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की ‘एल2 एम्पुरान’ ने पहले ही दिन बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को धूल चटा दी। अक्षय की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 12.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं ‘एल2 एम्पुरान’ ने 22 करोड़ से ओपनिंग लेकर उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है लेकिन विक्की कौशल की ‘छावा’ की आंधी को नहीं रोक सकी जो अभी भी सिनेमाघरों में कब्जा जमाए बैठी है।
IMAX फॉर्मेट में रिलीज हुई फिल्म
गौरतलब है कि ‘एल2: एम्पुरान’ पैन इंडिया फिल्म है जिसे सिनेमाघरों में मलयालम भाषा के अलावा कन्नड़, तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषाओं में रिलीज किया गया है। इसके अलावा ये पहली मलयालम फिल्म है, जिसे IMAX फॉर्मेट में रिलीज किया गया है। फिल्म को पृथ्वीराज सुकुमारन ने डायरेक्ट किया है और फिल्म में वह मोहनलाल के साथ भी नजर आए हैं। उनके अलावा टोविनो थॉमस, अभिमन्यु सिंह, इंद्रजीत सुकुमारन और मंजू वारियर भी हैं।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
1 hr ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
2 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
3 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
4 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
4 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
7 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
14 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
15 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
16 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines