Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 का आज आखिरी और फाइनल एपिसोड आएगा। शो का ग्रैंड फिनाले आज होने वाला है और इस एपिसोड के लिए पूरा देश बेताब बैठा है। ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ाने के लिए मेकर्स शो के प्रोमो वीडियो लगातार जारी कर रहे हैं। अब लेटेस्ट प्रोमो वीडियो देखकर समझ आ रहा है कि ग्रैंड फिनाले एपिसोड में आंसुओं की बारिश होगी। दरअसल, ये एपिसोड बेहद इमोशनल हो जाएगा।
कृतिका हुईं इमोशनल
कृतिका मलिक ग्रैंड फिनाले की रात फूट-फूटकर रोएंगी। लेकिन अब उनके आंसू जीत के इतने करीब आकर भी क्यों बह रहे हैं और किस बात से वो इतनी परेशान हैं कि अपने इमोशंस पर काबू नहीं कर पा रही हैं? बता दें, पूरा सीजन कृतिका के लिए एक रोलर कोस्टर। राइड की तरह रहा है। एक तरफ Polygamy को लेकर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, तो दूसरी तरफ बेस्ट फ्रेंड के पति से शादी कर उसे धोखा देने के बाद लोगों ने कृतिका को डायन तक का टैग दे दिया। इतना ही नहीं पायल के तलाक के फैसले के बाद भी कृतिका टूट गई हैं।
मां को देख फूट-फूटकर रोईं कृतिका
ऐसे में आखिरी एपिसोड में जब वो अपनी मां को घर में देखेंगी तो वो काफी इमोशनल हो जाएंगी। लेटेस्ट प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि कृतिका और उनकी मां दोनों की आंखों से आंसू छलक रहे हैं। कृतिका की मां तो उनसे भी ज्यादा भावुक दिख रही हैं। पहले कृतिका अपनी मां को चुप करवाती हैं और फिर अपने दिल का हाल सुनाती हैं कि कैसे एक चीज उन्हें अंदर ही अंदर खाए जा रही है। वैसे सिर्फ कृतिका ही नहीं घर के सभी कंटेस्टेंट का यही हाल है। टॉप 5 के करीबी अब शो में आए हैं और इतने दिनों बाद अपनों को देखकर कंटेस्टेंट्स भावुक हो उठे हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: कैसे चुने जाएंगे टॉप 5 से 4? जनता का गिफ्ट तोड़ेगा किसकी जीत का सपना?
बाकी घरवाले भी हुए इमोशनल
साई केतन राव अपनी दोस्त शिवांगी को देख उन्हें गले लगाकर रोए। तो वहीं, सना मकबूल अपनी मां की हिम्मत बढ़ाती हुई नजर आईं। उन्होंने अपनी मां को याद दिलाया कि वो बॉस लेडी हैं। वहीं, नैजी भी पिता को बताते हुए नजर आए कि अब उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का एहसास है और इस घर में वो काफी कुछ सीख गए हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
8 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
9 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
11 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
11 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
12 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
13 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
14 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines