Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में इस बार कुछ नया देखने को मिला। ये रियलिटी शो बीते सालों से कुछ चीजों को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस शो में दर्शकों को न सिर्फ दुश्मनी बल्कि गहरी दोस्ती और कुछ रोमांस भी देखने को मिलता है। बिग बॉस में गौहर और कुशाल की लव स्टोरी से लेकर बंदगी-पुनीश, पारस-माहिरा और सिद्धार्थ और शहनाज तक की लव स्टोरीज देखने को मिली हैं।
बिग बॉस ओटीटी 3 में नहीं चला एक भी चक्कर
ओटीटी की बात करें तो शमिता शेट्टी और राकेश बापट भी इसी शो में करीब आए थे। लेकिन बिग बॉस ओटीटी 3 में एक भी कपल नहीं बना। कपल तो दूर की बात है इस शो में इस बार एक अफेयर भी नहीं हुआ। हर कंटेस्टेंट बाहर से ही कमिटेड था। सना का बाहर बॉयफ्रेंड है और कहा जा रहा है कि वो इस साल शादी कर लेंगी। लवकेश भी सीरियस रिलेशनशिप में हैं। साई केतन राव का नाम उनकी को-स्टार शिवानी से जुड़ रहा है। अरमान अपनी दो बीवियां घर में लेकर आए थे। दीपक और चन्द्रिका पहले से शादीशुदा थे।
घर में नहीं हुआ एक भी किस
ऐसे में इस बार बिग बॉस के घर में कोई रोमांस नहीं दिखा। न तो किसी ने किसी को आंख मारी और न ही बिग बॉस के घर में कोई किस हुआ। वैसे आपको याद होगा कि बिग बॉस के घर में 4 किस काफी वायरल हुए हैं। एक वो जो गौतम गुलाटी और डायेंड्रा सोरेस में हुआ था। बाकी एक वो किसके लिए माहिरा अक्सर पारस छाबड़ा को मना करती थीं। एक रश्मि और सिद्धार्थ का मिरर किस और सिद्धार्थ और शहनाज के स्वीट किस्स। लेकिन इस बार कुछ भी ऐसा देखने को नहीं मिला।
यह भी पढ़ें: कैंसर से लड़ाई, मुंडवाना पड़ा सिर… फिर भी Hina Khan ने नहीं हारी हिम्मत, नया पोस्ट वायरल
बिग बॉस के MMS ने मचाया बवाल
हालांकि, इन सबके बाद बिग बॉस ओटीटी 3 से एक MMS जरूर वायरल हो गया। शो में रात के अंधेरे में अरमान मलिक और उनकी बीवी कृतिका इंटिमेट होते हुए नजर आए थे। बेड पर इनकी अश्लील हरकतों का वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि शो को बैन करने की डिमांड तक उठ गई। बाद में चैनल को सफाई देनी पड़ी कि ये इंटिमेट वीडियो फेक है और वो इसके खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
8 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
9 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
11 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
11 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
12 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
13 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
14 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines