हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

All Of Us Are Dead के दूसरे सीजन पर आया अपडेट, कब आएगी Netflix की पॉपुलर वेब सीरीज?

All Of Us Are Dead Season 2 Update: नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज ऑल ऑफ अस आर डेड के दूसरे सीजन पर अपडेट आ गया है। मेकर्स ने क्रिएटिव वीडियो जारी करते हुए अपडेट दिया है।

विज्ञापन
ऑल ऑफ अस आर डेड 2 का अनाउंसमेंट वीडियो जारी। Photo Credit- X

All Of Us Are Dead Season 2 Update: नेटफ्लिक्स की पॉपुलर कोरियाई वेब सीरीज ‘ऑल ऑफ अस आर डेड’ साल 2022 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी। जॉम्बीज वाली इस वेब सीरीज को दर्शकों का बेहद अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब तीन साल के बाद इस सीरीज के दूसरे सीजन पर अपडेट आ गया है। मेकर्स ने कुछ घंटे पहले ही एक क्रिएटिव वीडियो के साथ ‘ऑल ऑफ अस आर डेड’ के दूसरे सीजन की अनाउंसमेंट कर दी है। इसके बाद से दर्शकों की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ने वाली है। जाहिर है कि इस हॉरर-ड्रामा सीरीज को IMDb पर 10 में से 7.6 की रेटिंग दी गई है।

दूसरे सीजन में दिखेंगे नए चेहरे

बता दें कि नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज ‘ऑल ऑफ अस आर डेड’ के पहले सीजन में 12 एपिसोड थे। लास्ट एपिसोड तक अधिकतर लोग जॉम्बी की चपेट में आने से मारे गए थे लेकिन थ्रिल कहानी अभी तक खत्म नहीं हुई है। आगे की कहानी के साथ मेकर्स ने ‘ऑल ऑफ अस आर डेड’ के दूसरे सीजन की अनाउंसमेंट कर दी है। क्रिएटिव वीडियो में दिखाया गया है कि दूसरे सीजन के लिए कुछ नए चेहरों को शामिल किया गया है।

दूसरे सीजन में और ज्यादा होगा थ्रिल

मेकर्स की तरफ से 23 जुलाई को सोशल मीडिया पर ‘ऑल ऑफ अस आर डेड 2’ की अनाउंसमेंट वीडियो शेयर की गई है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सभी पुराने चेहरों के साथ नए चेहरे भी दिखाई दे रहे हैं। वह सभी स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए एक जगह पर आते हैं। इस दौरान एक जॉम्बी भी उनमें शामिल हो जाता है। वह टेबल के बीच में बैठकर अपना खूंखार लुक दिखाता है। जिन-जिन चीजों को हाथ लगाता है, वह खून से सनकर लाल हो जाती हैं। ये भयानक सीन एक और थ्रिल की तरफ इशारा करता है, जो अगले सीजन के लिए तैयार है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Squid Game 3 ने बनाया रिकॉर्ड, 3 कारण सीरीज देखने को करेंगे मजबूर, क्लाइमैक्स रुला देगा

कब रिलीज होगा दूसरा सीजन?

मेकर्स की ओर से फिलहाल ये कंफर्म नहीं किया गया है कि ‘ऑल ऑफ अस आर डेड 2’ कब से नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगा लेकिन ये पता चल गया है कि दूसरे सीजन के लिए तैयारी शुरू हो चुकी है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया है, ‘जॉम्बी वायरस पूरे सियोल में फैल गया है…।’ दूसरे सीजन को ली जेक्यू और किम नाम-सु मिलकर डायरेक्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola