---विज्ञापन---

‘पूरे दिन काम…’, Kiara Advani ने बताई अपनी पोस्ट-पार्टम जर्नी, सिद्धार्थ के रवैये ने सबको किया हैरान

Kiara Advani Post-Partum Journey: कियारा आडवाणी हाल ही में प्यारी सी बेटी की मां बनीं हैं. हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट में कियारा ने अपने पोस्ट पार्टम जर्नी के बारे में खुलकर बताया है. आइए जानते हैं उनकी जर्नी के बारे में.

---विज्ञापन---

Siddharth Malhotra support to Kiara Advani: बॉलीवुड अभिनेत्री कीआरा आडवाणी मां बनने के बाद अपनी नई जिंदगी के बारे में खुलकर बात कर रही हैं. हाल ही में राम शमानी के पॉडकास्ट में उन्होंने अपनी पोस्ट-पार्टम यात्रा साझा की. इस दौरान भावुक होकर उन्होंने बताया कि मां बनना कितना बड़ा बदलाव लाता है. उनकी बातें सुनकर कई माताएं भावुक हो गईं.

यह भी पढ़ें: OTT पर मौजूद हैं ये 5 मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्में, रहस्यमई कहानी देख दिमाग हो जाएगा सुन्न

---विज्ञापन---

मां बनने के बाद का संघर्ष

कियारा आडवाणी ने बताया कि बेटी सरायाह के जन्म (जुलाई 2025) के बाद उनके जीवन में बहुत कुछ बदल गया. उन्होंने कहा, “मां बनने से पहले और बाद की मैं पूरी तरह अलग व्यक्ति बन गई हूं.” पोस्ट-पार्टम समय में छोटी-छोटी बातों पर भी उनके आंसू निकल आते थे. सब कुछ ट्रिगर करता था.

उन्होंने बताया कि “कोई इस बारे में ज्यादा बात नहीं करता, लेकिन पोस्ट-पार्टम जर्नी को समझना बहुत जरूरी है. यह हर किसी के लिए अलग-अलग होता है,” उन्होंने बताया कि पहले छह महीने काफी मुश्किल थे. इस दौरान उन्होंने अपनी भावनाओं को समझने में समय लगाया. धीरे-धीरे उन्होंने खुद को समय देना शुरू किया और खुद पर दोबारा पहचाना.

---विज्ञापन---

सिद्धार्थ का प्यार और सपोर्ट

इस बातचीत के दौरान उन्होंने पति सिद्धार्थ का भी जिक्र किया. सिद्धार्थ इस जर्नी में उनके पिलर के रूप में साथ खड़े रहे. कियारा बताती हैं कि सिद्धार्थ पूरे दिन अपने काम या फिल्मों में व्यस्त रहते थे. उस समय कियारा अपनी मां के घर रह रही थी. फिर सिद्धार्थ काम खत्म करके रात को कियारा के पास आते थे. हर समय चिड़चिड़ापन होने के कारण सिद्धार्थ हर रोज उन्हें एक छोटी ड्राइव पर ले जाया करते थे, जो उन्हें बहुत मदद करता था.

यह भी पढ़ें: 2 घंटे 15 मिनट की वो हॉरर फिल्म, जिसका हर एक सीन जमा देगा आपका शरीर, धुरंधर एक्ट्रेस ने

---विज्ञापन---

कियारा भावुक होकर बताती हैं कि “वे पूरे दिन काम करने के बाद भी मुझसे मिलने आते. यह छोटी-छोटी बातें मेरे लिए बहुत मायने रखती थीं.” फैंस सिद्धार्थ के इस रवैये से काफी प्रभावित हुए. आजकल कई पति व्यस्त जीवन में परिवार का ध्यान नहीं रख पाते, लेकिन सिद्धार्थ ने दिखाया कि प्यार और जिम्मेदारी साथ चल सकते हैं.

काम और ममता का बैलेंस

कियारा अब धीरे-धीरे काम पर लौट रही हैं. वे जल्द ही ‘टॉक्सिक’ फिल्म में नजर आएंगी. उन्होंने कहा कि मां बनने के बाद जिंदगी में नया उद्देश्य आ गया है. अब हर काम में ज्यादा मतलब नजर आता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 90s का आइकॉनिक ‘एक चुम्मा…’ गाना, 22 साल विवादों में रहा फिर भी बना सुपरहिट

First published on: May 10, 2026 08:41 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola