Drishyam The Conclusion Trailer Out: ‘क्या करेगा विजय?’ अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर रिलीज, जयदीप अहलावत बने ‘शनि’
Drishyam The Conclusion Trailer release: अजय देवगन की 'दृश्यम द कॉन्कलूजन' का ट्रेलर खत्म हो चुका है. ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. फिल्म में अजय देवगन के साथ जयदीप अहलावत भी ऑडियंस को इंप्रेस करते नजर आएंगे.
Edited By : Himani sharma|Updated: Sep 9, 2026 14:02
Share :
'दृश्यम 3' का ट्रेलर रिलीज हुआ (Pic Credit- Youtube)
---विज्ञापन---
Drishyam The Conclusion Trailer release: अजय देवगन की ‘दृश्यम द कॉन्क्लूजन’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर में पुरानी कास्ट के साथ नई कास्ट रंग जमाती नजर आई. जयदीप अहलावत की धमाकेदार एंट्री ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है. वहीं ट्रेलर के रिलीज होते ही ये सोशल मीडिया पर छा गया है. लंबे समय से फैंस इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज का इंतजार कर रहे थे. ट्रेलर में तब्बू एक बार फिर धांसू अंदाज में दिख रही है. अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत की इस जुगलबंदी को थिएटर्स में देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं.
तब्बू का डायलॉग ने जीता दिल
‘दृश्यम द कॉन्क्लूजन’ के ट्रेलर का इंतजार हर कोई बेसब्री से कर रहा था. अब फाइनली 2 मिनट 49 सेकंड का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. ट्रेलर की शुरुआत में तब्बू सौरभ शुक्ला से बात करती नजर आ रही हैं. ट्रेलर में तब्बू सौरभ से पूछती हैं, ‘अगर आपको विजय की कहानी का सीक्वल लिखना पड़े तो आपको क्या लगता है कि आपके हिसाब से क्या करेगा विजय?’ इस डायलॉग ने फैंस का दिल जीत लिया. वहीं तीसरे पार्ट में तब्बू और अजय देवगन के साथ सौरभ शुक्ला भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं.
वहीं ट्रेलर में जयदीप अहलावत की धमाकेदार एंट्री भी दिखाई दी. जयदीप अहलावत SP क्राइम ब्रांच की भूमिका निभा रहे हैं और ट्रेलर में उनका भी धांसू डायलॉग सुनने को मिला. ‘मैं आदमी नहीं शनि हूं, जिस पर टेढ़ी नजर पड़ गई, समझो उसका खराब टाइम शुरू’ डायलॉग से जयदीप अहलावत का दबंग अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. वहीं फिल्म में अजय देवगन और जयदीप अहलावत के बीच जुगलबंदी देखने में काफी मजा आने वाले है. ट्रेलर में प्रकाश राज की भी झलक देखने को मिली.
वहीं इस बार फिल्म में पुराने किरदारों के साथ-साथ नए किरदार भी ऑडियंस को अपनी एंटरटेन करते नजर आएंगे. फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज लीड रोल में हैं. वहीं फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. ये फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है. बता दें इससे पहले इस फिल्म के 2 पार्ट्स रिलीज हो चुके हैं और दोनों ही पार्ट्स पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया है. वहीं अब तीसरे पार्ट पर हर किसी की नजर टिकी है.