Bigg Boss 20 में हुआ पहला नॉमिनेशन, 4 कंटेस्टेंट्स पर मंडराया एविक्शन का खतरा!

Bigg Boss 20 Nominations: ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. शो में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में शो में पहला नॉमिनेशन देखने को मिला. चलिए आपको भी बताते हैं पहले हफ्ते में कौन-कौन नॉमिनेट हुआ है.

Bigg Boss 20 Nominations

(Pic Credit- Instagram) 'बिग बॉस 20' में हुआ पहला नॉमिनेशन

Bigg Boss 20 Nominations: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ चर्चाओं में बना हुआ है. 2 दिनों में ही शो में कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर भी ये शो चर्चाओं में बना हुआ है. शो के कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जिन्होंने आते ही ऑडियंस का दिल जीत लिया है. हालांकि कुछ अभी गेम में ढलने की कोशिश कर रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच इस सीजन का पहला नॉमिनेशन देखने को मिला. इस हफ्ते शो से बाहर होने के लिए 4 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हो गए हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में किस-किसका नाम शामिल है.

विज्ञापन

‘बिग बॉस 20’ में मचा तहलका

‘बिग बॉस 20’ के अभी तक 2 ही दिन हुए हैं. 2 दिनों में कंटेस्टेंट्स ने शो में तहलका मचा दिया है. अरिश्फा खान, माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच हुई लड़ाई ने महज 2 दिनों में कंटेस्टेंट्स का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर भी इन सितारों के गेम की तारीफ की जा रही है. अरिश्फा खान महज 23 साल की हैं लेकिन इसके बाद भी वो शो में शुरुआत से ही सबसे ज्यादा एक्टिव दिखाई दे रही हैं. सोशल मीडिया पर भी अरिश्फा खान के गेम को ऑडियंस पसंद कर रही है.

विज्ञापन

कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?

वहीं शो में पहले हफ्ते के नॉमिनेशन्स हो चुके हैं. पहले हफ्ते के लिए 4 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए. इनमें लव गिल, अरिश्फा खान, कनिका मान और उदिति सिंह जैसे कंटेस्टेंट्स शामिल हैं. हालांकि इन सभी सितारों को 2 जीवनदान मिलेंगे. इसका मतलब ये है कि अगर कोई कंटेस्टेंट शो से एविक्ट होता भी है तो वो अपनी इस स्पेशल पावर का इस्तेमाल करके शो में दोबारा से वापसी कर सकता है. अब आने वाले टाइम में ही पता चल पाएगा कि इन 5 कंटेस्टेंट्स में से कौनसे कंटेस्टेंट को एक और जीवनदान मिलेगा.

विज्ञापन

अपकमिंग प्रोमो वायरल

बता दें अपकमिंग एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच कलेश देखने को मिलने वाला है. मेकर्स ने हाल ही में एक नया प्रोमो जारी किया है. इसमें मैरी कॉम और रीति तिवारी के बीच घमासान देखने को मिला. इससे ये तो तय है कि अपकमिंग एपिसोड में अब दोनों कंटेस्टेंट्स के बीच कलेश देखने को मिलेगा. सोशल मीडिया पर शो का लेटेस्ट प्रोमो काफी वायरल हो रहा है. फैंस को ‘बिग बॉस 20’ काफी पसंद आ रहा है. अभी तक शो में 16 कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं. अपकमिंग दिनों में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की भी एंट्री देखने को मिल सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ